फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vehicles will have to complete a 70 to 90 km round for fitness.

Bhadohi News: वाहनों के फिटनेस के लिए लगाना होगा 70 से 90 किमी का चक्कर

Thu, 15 Jan 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will have to complete a 70 to 90 km round for fitness.
ज्ञानपुर। जिले में वाहनों का फिटनेस कराने के लिए वाहन चालकों को अब 70 से 90 किमी का चक्कर लगाना पड़ेगा। वाहनों का फिटनेस करने वाली संस्था एटीएस का सेंटर इस समय मिर्जापुर के लालगंज और वाराणसी में है।
विज्ञापन

जिले के वाहन स्वामियों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। खासकर ऑटो चालकों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। उन्हें 15 किलोमीटर का ही परमिट मिलता है। ऐसे में फिटनेस के लिए अगर वे 70 किमी दूर जाते हैं तो चालान कट जाएगा।
विज्ञापन

एआरटीओ राम सिंह ने बताया कि आठ से नौ हजार चार पहिया वाहन हैं। 6 से 7 हजार ऑटो, तीन हजार के आसपास ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। इन वाहनों को समय-समय पर फिटनेस चेक कराना होता है। इससे वाहन सड़क पर चलने लायक हैं कि नहीं, इसका पता लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों की फिटनेस जांच करने वाली संस्था एटीएस प्रदेश के 96 सेंटरों पर काम करती थी, लेकिन बीते पांच जनवरी से यह केवल 17 सेंटरों पर ही काम कर रही है। इससे फिटनेस के लिए वाहन चालकों को अब लालगंज मिर्जापुर या फिर वाराणसी के एटीएस सेंटर पर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed