फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vegetable vendor murdered in Bhadohi and body thrown in field

Bhadohi News: सब्जी विक्रेता की हत्या कर खेत में फेंका शव, देर रात से गायब था शख्स; परिवार में मचा कोहराम

Sat, 25 May 2024 08:41 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 25 May 2024 08:41 AM IST
सार

Bhadohi News : भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के कौलापुर गांव में एक सब्जी विक्रेता का शव खेत में मिला। उसकी हत्या कर शव खेत में फेंका गया था। देर रात से ही सब्जी विक्रेता लापता था। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
Vegetable vendor murdered in Bhadohi and body thrown in field
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस व मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के कौलापुर गांव में एक सब्जी विक्रेता का शव खेत में मिला। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। आशंका है कि हमलवारों ने उसकी हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया। सुबह खेत की तरफ गए लोगों ने शव देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


यह है मामला 
जानकारी के अनुसार गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के तुलसीपुर अनापुर निवासी दुर्बली गौतम (65) सब्जी बेचकर परिवार की आजीविका चलाता था। वह हर रोज कौलापुर में सब्जी की दुकान लगाकर सब्जी बेचता था। रोज की तरह शुक्रवार की शाम जब शाम को घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग परेशान हो गए। देर रात तक काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन


सुबह उसका शव कौलापुर रेलवे फाटक 42 एसी के बगल में खेत में मिला। उसके सिर पर किसी भारी चीज से हमला किए जाने के गंभीर चोट के निशान थे। सुबह खेत की तरफ गए कुछ लोगों ने शव देखा तो शोर मचाने लगे। घटना की सूचना आग की तरफ फैल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी खेत की तरफ दौड़ पड़े। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक की पत्नी समेत बच्चों का रो-रो का बुरा हाल था। कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed