Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vasudha aimed for a medal in national archery

Bhadohi News: राष्ट्रीय तीरंदाजी में वसुधा ने पदक पर साधा निशाना

Tue, 13 Jan 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Vasudha aimed for a medal in national archery
रांची में कांस्य पदक प्राप्त करतीं तीरंदाज वसुधा गुप्ता। स्रोत: स्वयं - फोटो : 1
ज्ञानपुर। पुरानी बाजार निवासी युवा तीरंदाज वसुधा गुप्ता ने राष्ट्रीय विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में पदक पर निशाना साधा है। छह से 10 जनवरी तक रांची के बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित टूर्नामेंट में यूपी का नेतृत्व करते हुए वसुधा ने कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन

वसुधा मनवासा विद्या आर्चरी अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं हैं। वसुधा जिले की पहली बालिका तीरंदाज हैं जिन्होंने पदक जीता है। आर्चरी अकादमी के प्रबंधक एसपी सिंह ने कहा कि वसुधा ने पदक जीतकर अन्य खिलाड़ियों के लिए मार्ग प्रशस्त किया है।
विज्ञापन

भदोही के खिलाड़ी जल्द ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर कीर्तिमान स्थापित करेगा। प्रशिक्षक एवं जिला तीरंदाजी संघ के महासचिव अशोक गुप्ता ने कहा कि वसुधा ने पदक जीतकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। पदक जीतकर वापस लौटने पर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विशंभर दयाल, वैभव दिक्षित सुनील कुमार, कमलेश कुमार, उर्मिला देवी, विवेक कुमार श्रीवास्तव, सुमन गुप्ता आदि ने स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed