फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vasant Panchami Snan: Number of vehicles will increase from today, administration alert

वसंत पंचमी स्नान : आज से बढ़ेगी वाहनों की संख्या, प्रशासन अलर्ट

Sun, 02 Feb 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Vasant Panchami Snan: Number of vehicles will increase from today, administration alert
मौनी अमावस्या के बाद अब तीन फरवरी को होने वाले वसंत पंचमी स्नान को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है।
विज्ञापन

शनिवार को रात आठ बजे से 72 घंटे के लिए टोल निशुल्क हो गया। वसंत पंचमी के स्नान को लेकर रविवार से वाहनों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में हाईवे के प्रमुख पॉइंटों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
शनिवार को दिनभर लालानगर टोल प्लाजा, बाबूसराय और प्रयागराज की सीमा के पास ऊंज में कड़ी नजर रखी गई। आंकड़ों पर गौर करें तो शनिवार को वाहन 11404 वाहन प्रयागराज की तरफ गए। वहीं वहां से लौटने वाले वाहनों की संख्या भी 11417 रही। हालांकि रविवार को वाहनों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जतायी जा रही है।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के अवसर पर प्रयागराज में हुए हादसे के बाद जिला प्रशासन हर एक कदम फूंक-फूंक कर रख रहा है। प्रयागराज से सबसे नजदीकी जिला होने और प्रयागराज, वाराणसी और मिर्जापुर की सीमाओं से लगने के कारण जिले में विशेष तौर पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खासकर हाईवे के एंट्री और एक्जिट पॉइंटों पर पुलिस व पैरामिलिट्री की चौकसी के साथ मजिस्ट्रेट भी नजर बनाए हुए हैं। शनिवार को दिनभर हाईवे पर यातायात सामान्य रहा।

सामान्य दिनों की अपेक्षा वाहनों की संख्या जरूर बढ़ी है, लेकिन फिलहाल किसी तरह की कोई दिक्कत नजर नहीं आया। लालानगर टोल प्लाजा के पास वाहनों को विशेष तौर पर चेकिंग की जा रही थी। इसके अलावा स्टेशनों पर भी स्थिति हर दिन की अपेक्षा सामान्य रही।
हालांकि इसके बाद भी पुलिस की टीम लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लेती रही। वहीं जिला प्रशासन की ओर से पल-पल की रिपोर्ट ली जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed