{"_id":"65c7d8bcc6399724810f1634","slug":"varanasi-defeated-kachwan-mirzapur-defeated-munsilatpur-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-108681-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: वाराणसी ने कछवां को, मिर्जापुर ने मूंसीलाटपुर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: वाराणसी ने कछवां को, मिर्जापुर ने मूंसीलाटपुर को हराया
विज्ञापन
भदोही। एमआरसीसी क्रिकेट क्लब मूंसीलाटपुर केतत्वाधान में रामलीला मैदान में खेले जा रहे राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को वाराणसी और खैरा मिर्जापुर की टीमों ने अपने अपने मैच जीत लिए। पहले मैच में वाराणसी ने कछवां के खिलाफ 18 ओवर में 6 विकेट खोकर 128 रन बनाए। जिसमे आदर्श मोदनवाल ने 30 और अनिकेत ने 18 रन बनाए।
कछवां के रोहित, ऋषभ और नितेश ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में उतरी कछवां की टीम केवल 96 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वाराणसी की ओर से गेंदबाज गगन और अजीत ने एक-एक जबकि शशि कछवां के तीन विकेट लिए। अभिषेक को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।शनिवार के दूसरा मैच एमआरसीसी मूंसीलाटपुर और खैरा मिर्जापुर के बीच खेला गया। टास जीत कर खैरा ने 10 ओवर में 104 रन बनाए। जिसमे शिवनाथ ने 46 रन और रोहित ने 25 रन बनाए। मूंसीलाटपुर के लकी राय ने दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने वाली मूंसीलाटपुर की टीम निर्धारित ओवर में केवल 50 रन ही बना पाई। खैरा मिर्जापुर की ओर से सुनील ने 3 तथा शिवम ने एक विकेट लिए। शिवनाथ को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। संयोजक विपिन राय ने बताया कि रविवार को पहला मैच बभनौटी और डीघ ब्लॉक के बीच तथा दूसरा मैच अमेठी और कानपुर के बीच खेला जाएगा।