फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vaccines of 1567 teenagers in Bhadohi block

भदोही ब्लाक में 1567 किशोरों के लगे टीके

Sat, 08 Jan 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Vaccines of 1567 teenagers in Bhadohi block
ज्ञानदेवी बालिका इंटर कालेज में छात्रा को टीके लगाते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : BHADOHI
भदोही। जिले में 15 से 18 वर्ष के छात्र-छात्राओं को टीका लगना शुरू हो गया है। इसको लेकर भदोही नगर के छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह है। छात्रों ने इसे किशोरों के लिए प्रधानमंत्री की सौगात बताया है। शुक्रवार को नगर के ज्ञानदेवी बालिका इंटर कालेज समेत छह विद्यालयों में 1567 छात्रा-छात्राओं को टीके लगाए गए। टीके लगवाकर छात्र खासे उत्साहित दिखे।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. अमरनाथ ने बताया कि टीकाकरण को लेकर प्रदेश व केंद्र सरकार गंभीर है। वर्तमान में पूरी दुनियां में ओमीक्रान तेजी से पांव पसार रहा है। ऐसे में 15 से 18 वर्ष के बच्चों को टीके लगने से बच्चे भी अपने को सुरक्षित महसूस कर सकते हैं। लेकिन अपना बचाव करना तब भी आवश्यक है। सीएचसी के डॉ.अफरोज आलम ने बताया कि शुक्रवार को नेशनल इंटर कालेज, ज्ञानदेवी बालिका इंटर कालेज, ब्रम्हाश्रम चौरी, चिंतामणि राय इंटर कालेज मूंसी, मदरसा फैजुल ओलूम नईबाजार में कुल 1567 किशोरों को टीके लगे। बताया कि शनिवार को मदर हलीमा पब्लिक स्कूल, भदोही गर्ल्स इंटर कालेज, सेंट मेरीज स्कूल, एम समद इंटर कालेज के अलावा याकूबपुर और खेतरपुर गावों में कैंप लगाकर किशोरों को टीके लगाए जाएंगे। लोगों से आधार लेकर आने की अपेक्षा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed