फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Utt raised land beyond ...

परे भूमि नहीं उठत उठाए...

Fri, 14 Oct 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Fri, 14 Oct 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Utt raised land beyond ...
ज्ञानपुर नगर में आयोजित भरत मिलाप में गले मिलते राम-भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न चारों भाई।
नगर का ऐतिहासिक भरत मिलाप बुधवार की रात परंपरागत तरीके से संपन्न हो गया। चारों भाइयों का मिलन देख दीर्घा में मौजूद दर्शकों की आंखें भर आईं। रात भर आकर्षक लाग विमान और झाकियां निकलती रहीं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। भरत मिलाप में पुरानी बाजार के मुस्लिम भाइयों ने बढ़-चढ़कर शिरकत कर गंगा- जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की।       
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र और जिलाधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से राजापार्क स्थित कंट्रोल रूम में फीता काटकर और काशी नरेश की प्रतिमा पर 51 किलो की माला पहनाकर भरत मिलाप का उद्घाटन किया। 
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक ने कहा कि भरत मिलाप हमें यह संदेश देता है कि मन की सभी बुराइयों को निकालकर दोबारा गले मिलें। जिलाधिकारी ने राम चरित मानस की चौपाई के माध्यम से लोगों को पर्व का महत्व समझाया। इसके बाद विभिन्न जिलों के कलाकारों की ओर से बनी आकर्षक झांकी और लाग विमान निकाले गए। लाग विमान लखनो तिराहा, दुर्गागंज रोड, गिरधरपुर, बालीपुर, पुलिस लाइन, हॉस्टल चौराहा, पुरानी बाजार, प्रोफेसर कॉलोनी होते हुए राजापार्क तक पहुंचा। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और सीता जैसे ही पहुंचे, वहां पहले से इंतजार कर     रहे भरत और शत्रुघ्न दोनों            भाइयों से गले मिले। चारों भाइयों के मिलन दौरान समूचा कार्यक्रम स्थल जयश्रीराम के जयकारे  गूंज उठा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्पवर्षा कर लोगों ने खुशी जताई। मुख्य अतिथियों ने गौरीशंकर मोदनवाल, सगीर हसन, अरविंद भट्टाचार्य, कृष्णावतार त्रिपाठी, मेवालाल यादव समेत एसडीएम, सीओ और कोतवाली प्रभारी आदि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से  तेगा सिंह, वंशीधर गुप्ता, विजय बिंद, ब्रह्मजीत शुक्ल, रतन जायसवाल, श्याम प्रकाश समेत कई लोग मौजूद रहे।     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed