{"_id":"622ceb5279770c78bb4f4df8","slug":"urinal-will-be-built-in-every-ward-of-suriyawan-bhadohi-news-vns6429524100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरियावां के हर वार्ड में बनेगा यूरिनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरियावां के हर वार्ड में बनेगा यूरिनल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरियावां नगर पंचायत के लोगों को जल्द ही साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था मिलेगी। इसके लिए नगर पंचायत प्रशासन ने प्रयास शुरू कर दिया है। नगर पंचायत के सभी 13 वार्डों में यूरिनल की व्यवस्था का प्रस्ताव दिया गया है। इसके साथ ही नगर में पहले से बने यूरिनल को भी ठीक कराने की तैयारी है। सार्वजनिक शौचालयों की भी स्थिति ठीक की जाएगी।
नगर पंचायत क्षेत्र के निमकौड़िया तालाब वार्ड संख्या नौ नेहरू नगर में बना सार्वजनिक शौचालय अक्सर बंद रहता है। ताला लगा रहता है। आसपास के लोगों ने बताया अक्सर बंद रहने से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है। यहीं पास के हनुमान मंदिर के पुजारी घनश्याम पांडेय ने बताया शौचालय बना है, लेकिन लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है। नगर प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि नगर में 13 वार्ड हैं। यहां पांच सार्वजनिक शौचालय बने हैं। पहला जोधराज सिंह तालाब के पास, दूसरा संजय नगर, तीसरा सहुआइन तालाब के पास, चौथा बावन बीघा तालाब के पास और पांचवां नीमकौड़िया तालाब के पास बना है। उद्घाटन हुए लगभग एक वर्ष होने वाले हैं। पिछले दिनों यहां कर्मियों की तैनाती करके शौचालय चालू कर दिए गए थे, लेकिन इनमें से कुछ शौचालय नियमित नहीं खुलते हैं। उन्होंने जगह-जगह यूरिनल की व्यवस्था कराने की मांग की है। नगर के रतन गुप्ता, जतन गुप्ता ने बताया कि नेता नगर, रामबाग, मलयपुर, बाईपास चौराहा, रेलवे स्टेशन के पास, पुरानी बाजार तिराहा, कुंदनपुर, अशोक नगर आदि स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय व यूरिनल की जरूरत है। संजय नगर पुरानी बाजार में सार्वजनिक शौचालय काफी कम जगह में बना है। रास्ता तक ठीक नहीं है। रास्ते उबड़-खाबड़ हैं। इससे वृद्ध, दिव्यांगजन नहीं जा पाते हैं। रास्ते में ही उपली पाथ कर अतिक्रमण किया गया है। खड़ंजा भी नहीं है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सोनल जैन का कहना है कि सभी शौचालय खुले हैं। यदि कहीं की शिकायत आती है तो उसकी जांच कराकर सुधार कराया जाता है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी वार्डों में यूरिनल की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए प्रस्ताव भी दिया गया है। एक यूरिनल की मरम्मत कराने की तैयारी है, लेकिन आस-पास के लोग व्यवधान डाल रहे हैं। उसे भी जल्द ही हल कर लिया जाएगा।