फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Urea missing from committees, demand increased

समितियों से यूरिया गायब, मांग बढ़ी मांग

Wed, 26 Aug 2020 04:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
Urea missing from committees, demand increased
ज्ञानपुर। धान की लहलहा रही फसल में किसान यूरिया खाद डालने के लिए परेशान हैं। कई सहकारी समितियों पर खाद न होने से किसान निजी दुकानों से खरीदने के लिए विवश हैं। मौके का फायदा उठाकर दुकानदार भी किसानों से अधिक पैसे वसूल रहे हैं। कृषि विभाग के निरीक्षण में इसकी पोल भी खुल चुकी है, हालांकि अधिकारी सख्ती की बात का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

मानसून की मेहरबानी से किसान अधिकतर खेतों में धान की रोपाई कर चुके हैं। 29 हजार के सापेक्ष करीब 40 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे में धान की रोपाई की गई है। समय-समय पर बारिश होने से यूरिया समेत अन्य जरूरी दवाएं धान में किसान डाल रहे हैं। सप्ताह भर पूर्व हुई बारिश के बाद धान में यूरिया का छिड़काव तेज हो गया है। अधिकतर लोगों को यूरिया की जरूरत होने से अचानक अधिकतर समितियों से यूरिया ही गायब हो गई। इससे किसान बाजार में निजी दुकानों से यूरिया खरीदने के लिए विवश हैं। सोसायटी पर एक बोरी यूरिया की कीमत 260, सेवा केंद्रों पर 270 जबकि बाजार में दुकानदार 320 से 350 रुपये वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

डीघ के दरवांसी के किसान सरफराज आलम और ज्ञानपुर के देवाजीतपुर के किसान भोलानाथ उपाध्याय ने कहा कि गलत नीतियों से किसानों को न तो समय पर खाद मिलती है और न ही डीएपी। इससे वह हमेशा परेशान रहते हैं। जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार प्रजापति ने कहा कि यूरिया में नकली होने की संभावना कम होती है। डीएपी में मिलावटखोरी अधिक की जाती है। किसान यूरिया को मुट्ठी में लेकर पानी में हाथ डालें। ठंडा महसूस होने पर वह यूरिया सही मानी जाएगी। उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर लगातार जांच-पड़ताल की जा रही है। दुर्गागंज संवाददाता के अनुसार, अभोली ब्लॉक के भदोही वेलफेयर सोसाइटी मकनपुर में यूरिया का वितरण हो रहा है। बुधवार को ब्लॉक तकनीकी सहायक संतोष कुमार ने सोसायटी का निरीक्षण किया। स्टॉक का मिलान किया तो स्थिति संतोषजनक मिली। इस मौके पर संचालक शारदा प्रसाद मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed