फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   UP Weather update Bhadohi-Mirzapur and Azamgarh including Varanasi in the grip of cold wave, mercury surge

UP Weather Update: शीतलहर की चपेट में वाराणसी समेत भदोही-मिर्जापुर और आजमगढ़, पारा धड़ाम

Thu, 04 Jan 2024 11:06 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही/मिर्जापुर/आजमगढ़/जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही/मिर्जापुर/आजमगढ़/जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 04 Jan 2024 11:06 AM IST
सार

यूपी समेत पूरे पूर्वांचल में दो दिनों से बारिश का क्रम बना हुआ है। ब़ुधवार के बाद गुरुवार की सुबह भी अचानक शुरू हुई बारिश एक घंटे तक रही। घने बादलों के बीच दस बजे तक सूर्य भगवान के दर्शन नहीं हुए। सुबह घना कोहरा छाया रहा। 

विज्ञापन
UP Weather update Bhadohi-Mirzapur and Azamgarh including Varanasi in the grip of cold wave, mercury surge
UP Weather - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश ने कंपकंपी बढ़ा दी है। गुरुवार की सुबह वाराणसी समेत भदोही, मिर्जापुर, आजमगढ़ और जौनपुर में एक बार फिर बारिश हुई। एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। वहीं कई ग्रामीण सड़कों पर जलजमाव हो गया। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। 

विज्ञापन


जिले में दो दिनों से बारिश का क्रम बना हुआ है। ब़ुधवार के बाद गुरुवार की सुबह भी अचानक शुरू हुई बारिश एक घंटे तक रही। घने बादलों के बीच 10 बजे तक सूर्य भगवान के दर्शन नहीं हुए। सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरा छंटते ही तेज गरज-चमक के साथ बारिश हुई। बारिश के बीच ठंड का असर भी बढ़ गया। सर्द हवाओं के बीच लोगों की कंपकंपी बढ़ गई। इससे न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रफ्तार भी 12 किमी प्रतिघंटा रही। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार एक दो दिन बारिश का क्रम बना रह सकता है। बारिश के कारण लोग अलाव से चिपके रहे। वहीं सुरियावां, दुर्गांंज, अभोली, चौरी, ऊंज सहित अन्य इलाकों में जलजमाव की समस्या देखी गई। जहां लोग परेशानियों से दो-चार होते नजर आए।

विज्ञापन

UP Weather update Bhadohi-Mirzapur and Azamgarh including Varanasi in the grip of cold wave, mercury surge
बारिश के बाद जलभराव - फोटो : DHAMPUR
मिर्जापुर में दूसरे दिन भी सुबह हुई बूंदाबादी

आसमान में छाए कोहरे के बीच दूसरे दिन भी हुई बूंदाबांदी के चलते शहर से लेकर गांव तक लोग शीतलहर की चपेट में हैं। सूर्य का दर्शन न होने से लोग आग जलाकर राहत पाने में जुटे हुए हैं। प्रशासन द्वारा अभी तक क्षेत्र मे अलाव की व्यवस्था नही की गई है। जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।

UP Weather update Bhadohi-Mirzapur and Azamgarh including Varanasi in the grip of cold wave, mercury surge
बारिश - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर में सुबह हुई बारिश से बढ़ी ठंड
जौनपुर जिले में तेज हवा के साथ ठंड ने मुश्किलें बढ़ा दी है। सुबह कुछ देर हुई बारिश से ठंड ने विकराल रूप ले लिया। घरों से निकलने वाले लोग गर्म कपड़े पहनकर निकल रहे है।

आजमगढ़ में ऐसा है हाल
इन दिनों मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। जिले में दो दिन घना कोहरा छाने के बाद बुधवार की सुबह गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। हालांकि कोहरा छटने से न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 13 पर पहुंच गया लेकिन ठंड लोगों को सताती रही। वहीं बारिश से गेहूं की फसल को फायदा होगा पर आलू की खेती खराब होने की संभावना है। कृषि विज्ञानी से बातचीत पर आधारित खबर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed