{"_id":"6079ac368ebc3e5909627df8","slug":"up-panchayat-chunav-ballot-stamped-in-bhadohi-was-thrown-on-the-road","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भदोही में सड़क पर फेंके मिले मुहर लगे मतपत्र, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, मतदान कार्मिकों की जिम्मेदारी पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में सड़क पर फेंके मिले मुहर लगे मतपत्र, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, मतदान कार्मिकों की जिम्मेदारी पर उठे सवाल
Fri, 16 Apr 2021 08:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 16 Apr 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही में मतदान के बाद सड़क पर फेंके मिले मुहर लगे बैलेट पेपर ने प्रशासनिक व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। बैदाखास गांव के बूथ के बाहर काफी संख्या में प्रधान, जिला पंचायत सदस्य के बैलेट पेपर देख ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए मामले की जांच कराने की मांग की। उप जिला निर्वाचन अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि बूथ के बाहर मुहर लगे बैलेट पेपर मिलना गंभीर विषय है।
मामले की जांच कराकर कार्रवाई होगी। जिले के 1889 बूथों पर छिटपुट घटनाओं के बीच बृहस्पतिवार को मतदान संपन्न हुआ। जिला पंचायत, बीडीसी, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य पदों के कुल 14328 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में सील करा दिया गया। देर रात लगभग नौ बजे तक मतपेटियों को जमा कराने के लिए मतदान कार्मिकों की भीड़ ब्लॉक कार्यालयों पर लगी रही।
शुक्रवार सुुबह बैदाखास गांव में मुहर लगे बैलेट पेपर सड़क पर देख लोग हैरान रह गए। लोगों ने कहा कि मतदान कार्मिकों ने उच्चाधिकारियों की निगरानी में सीलबंद मतपेटी जमा की। इसके बावजूद बैलेट पेपर या तो पेटियों से निकल कर सड़क पर आए होंगे या फिर ऊंची पकड़ वाले प्रत्याशियों के दबाव में आकर मतदान कार्मिकों ने जानबूझ कर बैलेट पेपर फेंक दिए होंगे। ग्रामीणों ने कहा इस मामले की जांच कराई जानी चाहिए। बैलेट पेपर को लेकर गांव में चर्चाएं हो रहीं थीं।

स्ट्रांग रूम के बाहर फेंकी मिलीं मतपेटिकाएं
गोपीगंज स्थित गुलाबधर मिश्र इंटर कालेज परिसर में भी इधर-उधर फेंकी गईं मतपेटिका भी व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी डीएस शुक्ला का कहना है कि स्ट्रांग रूम पुलिस के हवाले कर दिया गया है। सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
सब कुछ रिकार्ड हो रहा है इसलिए किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं की जा सकती है। मतपेटिका बची हुई वापस आई होंगी। रात में इधर-उधर छोड़कर लोग चले गए होंगे। संबंधित खंड विकास अधिकारियों से इस संबंध में जवाब मांगा जाएगा। मतपेटिका को एक स्थान पर संरक्षित करनी चाहिए थी।