फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   UP News Railing of railway platform fell due to rain stampede on road child condition critical

Bhadohi News: बारिश से गिरी रेलवे प्लेटफार्म की रेलिंग, सड़क पर खड़ा बालक मलबे में दबा; मच गई भगदड़

Mon, 30 Jun 2025 06:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 30 Jun 2025 06:49 PM IST
सार

भदोही के परसीपुर स्टेशन के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रेलवे की रेलिंग भरभराकर गिर पड़ी। बारिश के कारण दीवार कच्ची हो गई थी। पास बैठे लोग तो हट गए लेकिन एक बाल इसकी चपेट में आ गया।

विज्ञापन
UP News Railing of railway platform fell due to rain stampede on road child condition critical
बारिश से गिरी रेलवे प्लेटफार्म की रेलिंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर रेलवे के परसीपुर स्टेशन पर सोमवार को हुई बारिश के बीच रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर सुरक्षा के लिए बनी रेलिंग की दीवार सड़क पर भरभरा कर गिर गई। जिसमें एक साइकिल सवार बालक गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसका उपचार भदोही के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। संयोग अच्छा रहा कि एक चारपहिया वाहन और बाइक सवार अन्य राहगीर बच गए।

विज्ञापन


करीब चार साल पूर्व स्टेशन सहित प्लेटफार्म व सुरक्षा को लेकर रेलिंग सहित तमाम कार्य कराए गए थे। निर्माण कार्य के बाद हुई पहली बारिश में ही निर्माण कार्य पर सवाल उठने लगे थे। वन विभाग की नर्सरी के पास लगभग 40 फीट रेलिंग दीवार सहित गिर गया। जिसे आज तक सही नहीं कराया गया।
विज्ञापन


सोमवार को भी हुई बारिश में लगभग लगभग 70 फीट रेलिंग दीवार सहित सड़क पर गिर गई। सड़क पर दीवार गिरने से बाजार से अपने घर जा रहा साइकिल सवार दुर्गेश यादव का पुत्र राजेश यादव (10) चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मचा हड़कंप

ग्रामीणों की माने तो निर्माण कार्य में भारी लापरवाही की गई है। सुरक्षा को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। दीवार सिर्फ ऊपर से तीन ईट से पक्की जोड़ी गई है, बाकी नीचे सब मिट्टी से जोड़ाई कर दी गई है। उसी पर लोहे की रेलिंग लगा दी गई।

सोमवार को प्लेटफार्म संख्या एक पर रेलिंग और सुरक्षा दीवार गिरने की सूचना मिली। जिसके बाद त्वरित उच्चाधिकारी को इसकी जानकारी दी गई। - वीएस श्रीवास्तव, स्टेशन अधीक्षक, परसीपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed