UP Encounter: दुष्कर्म करने वाला मुठभेड़ में अरेस्ट, पुलिस को दोस्तों का नाम बता छूटा था; ऐसे आया पकड़ में
UP Encounter News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में बच्ची से दुष्कर्म करने वाले को पुलिस ने 20 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। उसे हिरासत में लिया गया था लेकिन वह अपने दोस्तों का नाम बताकर छूट गया था। सबूत पक्के होने पर पुलिस ने उसे मुठभेड़ में गोली मारी तो सारी सच्चाई उगल दी।
विस्तार
Encounter in Bhadohi: भदोही के सुरियावां कोतवाली के एक गांव निवासी आठ साल की मासूम से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की रात मुठभेड़ के बाद बरसठी थाना के कुशा गांव निवासी आरोपी को स्थानीय पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। उसे दाहिने पैर में गोली लगी है।
पुलिस ने उसे सुरियावां सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा, एक कारतूस एक खोखा बरामद किया। पुलिस उसका आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के अनुसार, वह अपने दादी के साथ मड़ई के बाहर चारपाई पर सो रही आठ वर्षीय बालिका को गुरुवार की रात में उठा ले गया और वरुणा नदी के पास उससे दुष्कर्म किया। एसपी बताया मौके से मिले मोबाइल के आधार पर पुलिस ने पहले आरोपी को पकड़ा था।
पूछताछ में उसने अन्य पांच युवकों का नाम बताया। उनमें से तीन और पकड़ लिए गए, लेकिन पांचवा फरार था। चारों ने बताया कि वह लोग कुशा पुलिया पर बैठकर शराब पीते हैं। पांचों लोगों ने गुरुवार की रात शराब पी। इसी में आरोपी अपने दोस्त का मोबाइल चुरा ले गया। जाते समय उसने बनवासी बस्ती से नशे की हालत में एक बच्ची को उठा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया और मासूम को गंभीर हाल में छोड़कर भाग गया।
आरोपी को किया गिरफ्तार
एसपी ने बताया कि पूछताछ के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस उसे ढूंढ़ते हुए उसके गांव कुशा पहुंच गई। इस बीच, पुलिस का वाहन देखते ही पुलिया पर बैठा आरोपी भागने लगा। पुलिसकर्मी उसके पीछे दौड़े तो उसने फायर झोंक दिया, जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी।
यह भी पढ़ें- कक्षा दो की छात्रा से दुष्कर्म, दादी के पास से मुंह दबाकर ले गया हैवान; दो बोतल खून चढ़ा और चार टांके लगे