फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   UP Deputy CM Keshav prasad maurya in Bhadohi said Goons and mafia have no caste

भदोही में डिप्टी सीएम केशव बोले: गुंडे और माफिया की कोई जाति नहीं, पूर्व की सरकारों पर साधा निशाना

Sun, 25 Sep 2022 07:58 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 25 Sep 2022 07:58 PM IST
सार

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार भदोही पहुंचे। गजधरा गांव में समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि गुंडे और माफिया की कोई जाति नहीं होती। भाजपा सरकार में अपराधी जेल में बंद है। मुख्तार जैसे अपराधी अब चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। 

विज्ञापन
UP Deputy CM Keshav prasad maurya in Bhadohi said  Goons and mafia have no caste
भदोही में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को कहा कि गुंडे और माफिया की कोई जाति नहीं होती। भाजपा सरकार में अपराधी जेल में बंद है। मुख्तार जैसे अपराधी अब चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। पूर्ववर्ती सरकारों में माफिया और दलाल जनता के पैसे खाते थे, लेकिन अब लाभार्थी के खाते में सरकार की ओर से भेजी गई रकम पहुंच रही है। वह भदोही भ्रमण के दौरान गजधरा गांव में समारोह में बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार और समाज एक रथ के दो पहिए हैं। दोनों के तालमेल से ही विकास होगा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है। कहा कि गांव स्वच्छ होगा तो प्रदेश भी साफ रहेगा। गांव में अगर गंदगी है तो बीमारी फैलेगी।
विज्ञापन


डेढ़ घंटे विलंब से पहुंचे डिप्टी सीएम
परिवार को बीमारी पर अधिक खर्च करना होगा। इसलिए स्वच्छता को अपनाएं। पर्यावरण में हो रहे बदलाव के लिए कम पौधरोपण को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण मौसम बदल रहा है। जल संरक्षण के लिए अमृत सरोवर बन रहे हैं। घर-घर पानी पहुंचाया जा रहा है। इसके पूर्व करीब डेढ़ घंटे विलंब से डिप्टी सीएम का हेलीकाप्टर दोपहर तीन बजकर 37 मिनट पर पुलिस लाइन भदोही में उतरा। वहां कमिश्नर योगश्वर राम मिश्रा, डीआईजी आरपी सिंह, डीएम गौरांग राठी, एसपी डॉ. अनिल कुमार ने स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ओपेन जिम में डिप्टी सीएम ने की कसरत

UP Deputy CM Keshav prasad maurya in Bhadohi said  Goons and mafia have no caste
ओपेन जिम में डिप्टी सीएम ने की कसरत - फोटो : अमर उजाला
गजधरा स्थित अमृत सरोवर के समीप बने ओपेन जिम का डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुभारंभ किया। उन्होंने कसरत भी किया। कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर रोज कसरत करनी चाहिए। इसलिए सरकार गांव-गांव में ऐसी व्यवस्था कर रही है। इसके बाद गांव में इंटरलाकिंग सहित अन्य विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया।

लाभार्थियों को दिया लाभ

गजधरा में डिप्टी सीएम ने कार्यक्रम के दौरान पांचवीं कक्षा की साक्षी उपाध्याय को बैग और बिंदू देवी को आवास की चाभी सौंपी। छात्रा सोनाली सिंह को स्मार्टफोन देने के साथ ही अलग-अलग योजना के लाभार्थी अशोक कुमार, रेखा देवी, संदीप कुमार, सावित्री देवी, कामिनी को प्रमाणपत्र दिया।

उप मुख्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed