फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   UP Board's practical exam will be held at 109 centers from today

Bhadohi News: 109 केंद्रों पर आज से होगी यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा

Sat, 01 Feb 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
UP Board's practical exam will be held at 109 centers from today
जिले में एक सप्ताह तक होने वाली प्रायोगिक परीक्षा की तैयारी शुक्रवार को पूरी कर ली गई है। शनिवार से 109 केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा शुरू होगी।
विज्ञापन

इसमें इंटरमीडिएट के 20 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। जीआईसी में कंट्रोल रूम से निगरानी के साथ ही 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी ड्यूटी लगाई गई है। विषयवार ऑब्जर्वर भी पहुंच गए हैं, जो तिथिवार कॉलेजों में पहुंचकर परीक्षा लेंगे।
विज्ञापन

24 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा से पूर्व माध्यमिक शिक्षा परिषद इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा करा रही है। दूसरे चरण में एक से आठ फरवरी तक जिले के 109 केंद्रों पर परीक्षा होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा को सुचितापूर्ण कराने के लिए पहले से ही 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम बनाया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने संबंधित स्कूलों के प्रबंधकों को सुचितापूर्ण परीक्षा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि सात दिनों तक चलने वाली प्रायोगिक परीक्षा कॉलेज प्रबंधतंत्र अलग-अलग तिथियों पर कराएगा। इसमें इंटरमीडिएट के करीब 20 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे।
भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान, भूगोल, गृह विज्ञान आदि विषय की प्रायोगिक परीक्षा के लिए नामित ऑब्जर्वर सीधे केंद्रों पर आएंगे। 109 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा के लिए 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। सभी प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को निर्देश दिया गया है कि प्रायोगिक परीक्षा सीसीटीवी के निगरानी में होगी। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed