फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   UP Board Result: Awaiting students' restlessness, high school and inter examination results

यूपी बोर्ड रिजल्टः छात्रों की बेचैनी बढ़ी, हाईस्कूल और इंटर के परीक्षा परिणाम का इंतजार

Tue, 27 Jul 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
UP Board Result: Awaiting students' restlessness, high school and inter examination results
ज्ञानपुर। संक्रमण के चलते इस बार यूपी समेत अन्य बोर्ड की परीक्षा नहीं हो सकी। सभी 54 हजार हजार छात्र-छात्राओं को अगली कक्षाओं में प्रोन्नत किया जाएगा, हालांकि अब तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित न होने से छात्र-छात्राओं की बेचैनी बढ़ गई है। जबकि अगली कक्षा में प्रवेश को लेकर अभिभावक भी चिंतित हैं।
विज्ञापन

संक्रमण की दूसरी लहर के चलते प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक के सभी विद्यालय व महाविद्यालय जून तक बंद रहें। प्राइमरी से लेकर इंटर तक की कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अगली कक्षाओं में प्रोन्नत किया गया। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्री बोर्ड परीक्षा, अर्द्धवार्षिक परीक्षा के आधार पर करीब 54 हजार छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत किया गया है। सभी उत्तीर्ण होंगे, लेकिन किस आधार पर अंक मिलेगा, कितना अंक होगा इसको लेकर छात्र-छात्राओं में बेचैनी है। कक्षाओं में अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राएं इस बात को लेकर काफी परेशान हैं कि क्या उन्हें कमजोर बच्चो के बराबर अंक मिलेगा। आईसीएसई का रिजल्ट घोषित होने के बाद सीबीएसई और यूपी बोर्ड के छात्र-छात्राएं अब अपने परीक्षाफल का इंतजार कर रहे हैं। इंटर के छात्र संतोष कुमार, जगदीश यादव, विवेक पाल ने कहा कि रिजल्ट न आने से स्नातक में प्रवेश को लेकर अब तक कुछ तय नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल गुप्ता ने बताया कि जल्द ही रिजल्ट की घोषणा होगी, लेकिन अभी उच्चाधिकारियों की ओर से कोई दिशा-निर्देश नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed