फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   UP Board Result 55 thousand students in high school intermediate anxiety increases

UP Board Result: 10वीं-12वीं के छात्रों की बढ़ी धुकधुकी, भदोही में 55 हजार स्टूडेंट्स के किस्मत का होगा फैसला

Thu, 24 Apr 2025 08:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 24 Apr 2025 08:53 PM IST
सार

UP Board News: दूसरी ओर परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों की धड़कने भी बढ़ गई है। परीक्षा में पास और फेल होने को लेकर उनकी उधेड़बुन भी शुरू हो गई है। अच्छे अंक पाने के लिए वह धार्मिक स्थलों में भी पहुंचने लगे हैं।

विज्ञापन
UP Board Result 55 thousand students in high school intermediate anxiety increases
भदोही में 55 हजार छात्रों ने दी थी परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Board Result: यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी हो जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इसको लेकर पत्र जारी कर दिया है। तिथि तय होते ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले 55 हजार विद्यार्थियों की धड़कनें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


परीक्षाफल जारी होने की खबर के बाद शिक्षा विभाग तैयारी में जुट गया है। 2024 की परीक्षा पर नजर डालें तो जिले के होनहारों ने सूबे में अपना झंडा गाड़ा। 96.08 प्रतिशत सफलता के साथ जिला प्रदेश में अव्वल आया। 2025 में उस ओहदे को बरकरार रखना चुनौती भरा होगा।
विज्ञापन


जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा इस बार 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च को सप्ताह हो गई थी। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 55 हजार छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मार्च में ही मूल्यांकन का कार्य भी पूर्ण हो गया। छूटे हुए छात्र-छात्राओं के लिए प्रायोगिक परीक्षा का मौका दिया गया। इससे इस साल रिजल्ट भी पिछले साल की अपेक्षा विलंब से आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2024 में यूपी बोर्ड का रिजल्ट 20 अप्रैल को ही जारी हो गया था, लेकिन इस बार 25 अप्रैल को सुबह 11 बजे तक जारी होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि परिषद ने समय तय कर दिया है। उन्होंने बताया कि परिणाम को लेकर विभागीय तैयारी पूर्ण की गई है।

2024 में हाईस्कूल में पहली रैंक, इंटर में 33वीं
डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि 2024 में हाईस्कूल में जिले की प्रदेश में पहली रैंक मिली थी। हाईस्कूल में पंजीकृत 30 हजार 182 छात्र-छात्राओं में 28 हजार 370 परीक्षा में शामिल हुए। इसमें 96.08 सफलता संग 27 हजार 258 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। 

टॉप-10 में पूर्वांचल का एक भी जिला शामिल नहीं था। इंटरमीडिएट में भी सुधार हुआ। 84.54 प्रतिशत संग 48वें से 33वें स्थान पर जिला पहुंच गया था। इंटर में पंजीकृत 26 हजार 14 छात्र-छात्राओं में 24 हजार 705 परीक्षा में शामिल हुए और 20 हजार 884 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।

2025 में 55 हजार विद्यार्थी परीक्षा में हुए शामिल
जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में कुल 55 हजार 207 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इसमें हाई स्कूल के 28,295 और इंटरमीडिएट के 26,912 छात्र-छात्राएं रहे। 94 केंद्रो पर 24 फरवरी से 12 मार्च तक परीक्षाएं चली। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए तीन जोनल मजिस्ट्रेट, 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 6 सचल दस्ते और 94 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed