फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   UP Board: Improvement and compartment exam will be held on 27th

यूपी बोर्ड: 27 को होगी इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा

Thu, 11 Aug 2022 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Improvement and compartment exam will be held on 27th
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में दसवीं की इंप्रूवमेंट और 12वीं की इंप्रूवमेंट- कंपार्टमेंट परीक्षा 27 अगस्त को दो पालियों में होगी। इसके लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं की रिपोर्ट मांगी गई है। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर एक मात्र परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सचिव का पत्र आते ही विभाग प्रधानाचार्यों को तैयारी कराने का निर्देश दिया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में किन्हीं कारणों से एक विषय या दो विषय में अनुत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए इंप्रवूमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका दिया जाता है। बोर्ड का रिजल्ट घोषित होने के बाद परीक्षा के लिए आवेदन लिया जा रहा था। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बुधवार शाम को परीक्षा की तिथि तय कर दी गई। जिला विद्यालय निरीक्षक एनएल गुप्ता ने बताया कि पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा सुबह आठ से 11.15 बजे के बीच होगी जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा दोपहर दो से सायं सवा पांच बजे के बीच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक, शिक्षक और कर्मचारियों के अलावा बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहे। परीक्षा कक्ष में मोबाइल संग अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा अवधि में वाइस रिकार्डर, सीसीटीवी कैमरे एवं राउटर पूरी तरह से क्रियाशील रहें। प्रश्नपत्रों के रखरखाव की व्यवस्था मुख्य परीक्षा की भांति डबल लॉकयुक्त आलमारी में ही की जाएगी। इसके साथ ही इन्हें सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं सह केंद्र व्यवस्थापक के समक्ष सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में खोला जाएगा। परीक्षार्थी परिषद की वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें अथवा पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क स्थापित कर प्राप्त कर लें। परीक्षार्थियों को परीक्षा से 45 मिनट पूर्व केंद्र पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed