{"_id":"689252ae8c2cbb3421084207","slug":"up-board-exam-forms-will-be-submitted-till-16th-with-late-fee-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-129960-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : विलंब शुल्क के साथ 16 तक जमा होंगे परीक्षा फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : विलंब शुल्क के साथ 16 तक जमा होंगे परीक्षा फॉर्म
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 10वीं और 12वीं के परीक्षा फाॅर्म जमा करने की तिथि मंगलवार को समाप्त हो गई। जिन छात्र-छात्राओं ने अब तक फाॅर्म नहीं जमा किया है, वे विलंब शुल्क 100 रुपये के साथ 16 अगस्त तक फाॅर्म जमा कर सकते हैं। प्राइवेट और पत्राचार वाले अभ्यर्थी भी इसी तरह अपना फाॅर्म निर्धारित अग्रसारण केंद्र पर जमा करेंगे।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 में होने वाली बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए तैयारी शुरू कर दी है। जिले में परीक्षा फाॅर्म भरने के लिए पांच अगस्त अंतिम तिथि तय की गई थी। हालांकि छात्र-छात्राओं को विलंब शुल्क के साथ 16 अगस्त तक फॉर्म जमा करने का मौका दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए नौवीं और 11वीं के पंजीकरण फाॅर्म के साथ बोर्ड का भी फॉर्म भरा जा रहा है। बोर्ड ने इसके लिए पांच अगस्त अंतिम तिथि तय की थी। हालांकि जो छात्र-छात्राएं किन्हीं कारणवश छूट गए हैं, वे विलंब शुल्क 100 रुपये के साथ 16 अगस्त तक अपना परीक्षा फाॅर्म जमा कर सकते हैं। उन्हें 706 की जगह 806 रुपये जमा करने होंगे। उन्होंने बताया कि प्राइवेट और पत्राचार अभ्यर्थियों के लिए सात अग्रसारण केंद्र बनाए गए हैं। इसमें विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, इंद्र बहादुर नेशनल इंटर कॉलेज भदोही, ज्ञानदेवी बालिका इंटर कॉलेज भदोही, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज सागररायपुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महराजगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज गिर्दबड़गांव शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत, नेशनल इंटर कॉलेज और ज्ञानदेवी बालिका इंटर कॉलेज में पत्राचार के फाॅर्म जमा होंगे। प्राइवेट के लिए हाईस्कूल और इंटर में कुल 4100 फाॅर्म भरने का लक्ष्य तय किया गया है।