फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   UP Board: Evaluation of four subjects completed

यूपी बोर्ड: चार विषयों का मूल्यांकन पूर्ण

Fri, 15 May 2020 03:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Evaluation of four subjects completed
यूपी बोर्ड: चार विषयों का मूल्यांकन पूर्ण
विज्ञापन

ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में मूल्यांकन कार्य तेज हो चुका है। शुक्रवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 11 हजार 700 कॅापियां जांची गईं। हाईस्कूल में एक और इंटरमीडिएट के तीन विषयों का मूल्यांकन पूर्ण हो गया। अब शनिवार से दूसरे विषयों का मूल्यांकन किया जाएगा।

यूपी बोर्ड परीक्षा संपन्न होने के बाद कोरोना वायरस के कारण डेढ़ माह तक मूल्यांकन कार्य बाधित रहा। तीसरे चरण के लॉकडाउन में राहत मिलने के बाद 12 मई से मूल्यांकन शुरू हुआ। जैसे-जैसे मूल्यांकन आगे बढ़ रहा है परीक्षक कॅापियां तेजी से जांच रहे हैं। शुक्रवार को इंटरमीडिएट में पांच हजार 499 और हाईस्कूल में छह हजार 218 कॅापियां जांची गईं। उप नियंत्रक प्रेमचंद्र यादव ने बताया कि अब तक हाईस्कूल की 29 हजार 676 जबकि इंटर में 25 हजार 156 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में गृह विज्ञान, संस्कृत का मूल्यांकन पूर्ण हो चुका है। अब शनिवार को चित्रकला का मूल्यांकन होगा। इंटर में हिंदी, संस्कृत, चित्रकला संपन्न हो चुका है। अब सामान्य हिंदी, नागरिक शास्त्र, चित्रकला आलेखन की कॉपियां जांची जाएंगी। उन्होंने संबंधित विषय के परीक्षकों से आग्रह किया कि शनिवार को सुबह नौ बजे मूल्यांकन केंद्र पर पहुंच जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed