फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   UP Board: District divided into three zones and 10 sectors, magistrate posted

यूपी बोर्ड : तीन जोन और 10 सेक्टरों में बंटा जिला, मजिस्ट्रेट तैनात

Wed, 23 Mar 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
UP Board: District divided into three zones and 10 sectors, magistrate posted
माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से शुरू होगी। परीक्षा की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। इस बार हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 49 हजार 882 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा से एक दिन पहले बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में काफी हलचल देखने को मिली। वहां कर्मचारी परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 90 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर करीब 200 स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी परीक्षा देंगे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वायस रिकार्डर लगाए गए हैं। केंद्रों को सीधे कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। कंट्रोम रूम की वेबकास्टिंग के माध्यम से निगरानी की जाएगी। सीधे लखनऊ से भी अधिकारी चाहेंगे तो परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे। साथ ही चार सचल दस्ते जिले में लगातार भ्रमण करते रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सभी केंद्रों पर परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। सुरक्षा के मद्देनजर जिले को तीन जोन और 10 सेक्टरों में बांटा गया है। इस बार 49 हजार 882 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होने हैं। परीक्षा के लिए स्कूलों में डेस्क स्लिप आदि चस्पा की गई है।
विज्ञापन

उधर, इस बार परीक्षा केंद्रों पर सारी तैयारी 15 बिंदुओं को ध्यान में रख कर की गई है। इनमें कार्मिकों के परिचय पत्र, उत्तर पुस्तिका और प्रश्नपत्र की सुरक्षा के लिए डबल लॉक आलमारी, सीसीटीवी कैमरा, वायस रिकार्डर, केंद्रों पर विद्युत व्यवस्था के लिए जनरेटर की व्यवस्था, अग्निशमन यंत्र की उपलब्धता, शौचालय, पेयजल, बाउंड्री, सैनिटाइजर और थर्मल स्कैनर की व्यवस्था आदि शामिल हैं। हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 13,642 बालक और 12,424 बालिकाओं सहित कुल 26,066 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसी तरह इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 12,100 बालक और 11,716 बालिकाओं समेत कुल 23,816 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। पहले दिन बृहस्पतिवार को पहली पाली में हाईस्कूल के हिंदी विषय की परीक्षा होगी, जबकि इंटरमीडिएट के सैन्य विज्ञान की परीक्षा होगी। इसी तरह बृहस्पतिवार को ही दूसरी पाली में इंटरमीडिएट सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी। हाईस्कूल की परीक्षा 12 अप्रैल और इंटरमीडिएट की 20 अप्रैल तक चलेगी। डीआईओएस नंदलाल गुप्ता का कहना है कि यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। बृहस्पतिवार से परीक्षा शुरू होगी। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए मुकम्मल तैयारी की गई है। सभी केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे से जोड़ा गया है। सचल दस्ते केंद्रों का भ्रमण कर निगरानी करते रहेंगे। उधर, बृहस्पतिवार से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षा की तैयारी का जायजा लेने के लिए बुधवार को उप शिक्षा निदेशक विंध्याचल मंडल चंद्रजीत यादव ने निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों की स्थिति देखी। साथ ही संकलन केंद्र का भी जायजा लिया। उनके साथ डीआईओएस नंदलाल गुप्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed