फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   UP Board: 94 exam centers will be divided into 12 sectors

यूपी बोर्ड : 12 सेक्टर में बांटे जाएंगे 94 परीक्षा केंद्र

Sat, 17 Jan 2026 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 94 exam centers will be divided into 12 sectors
ज्ञानपुर। जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू होने में अब एक महीने का समय शेष है। पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण परीक्षा कराने की तैयारी में माध्यमिक शिक्षा विभाग जुट गया है। 94 केंद्रों को 12 सेक्टरों में बांटा जाएगा।
विज्ञापन

सभी केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और वित्तविहीन विद्यालयों पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। जल्द ही परीक्षा समिति की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 38 राजकीय, 25 वित्तपोषित सहित 193 माध्यमिक और इंटर काॅलेज हैं। इनमें से 94 को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 54 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा शुरू होने में महीने भर का समय शेष बचा है। इन दिनों शिक्षा विभाग की ओर से प्री-बोर्ड परीक्षा कराई जा रही है। वहीं, फरवरी के पहले सप्ताह में प्रायोगिक परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेट नामित करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि तीनों एसडीएम को जोनल और 12 जिला स्तरीय अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया जाएगा। इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। सभी केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात होंगे, जो दोनों पालियों में होने वाली परीक्षा की निगरानी रखेंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की सूची तैयार की जा रही है। उच्चाधिकारियों की संस्तुति के बाद सभी को जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed