फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Unrecognized schools will be investigated, teams formed

Bhadohi News: बिना मान्यता प्राप्त विद्यालयों की होगी जांच, टीमें गठित

Sun, 24 Sep 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Unrecognized schools will be investigated, teams formed
ज्ञानपुर। जिले में बिना मान्यता के चलने वाले विद्यालयों पर शिकंजा कसा जाएगा। शिक्षा निदेशक का पत्र आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने खंड शिक्षा अधिकारियों की छह सदस्यीय टीम गठित कर दी। करीब एक पखवारे तक अभियान चलाकर कार्रवाई करने के बाद इसकी रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

जिले में 892 परिषदीय विद्यालयों संग करीब आठ सौ मान्यता प्राप्त पहली से आठवीं तक के विद्यालय संचालित हैं। इसके अलावा सुरियावां, औराई, डीघ, अभोली, ज्ञानपुर और भदोही ब्लॉक के सीमावर्ती क्षेत्रों में बड़ी संख्या में बिना मान्यता के विद्यालय संचालित हैं। यही नहीं पांचवीं तक मान्यता लेकर आठवीं और हाईस्कूल तक कक्षाएं भी संचालित हो रही है। 2022 में शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद कुछ दिनों तक अभियान चलाकर विभाग शांत हो गया। अब एक बार फिर ऐसे विद्यालयों पर सख्ती होगी। शिक्षा निदेशक बेसिक ने शुक्रवार को पत्र जारी कर ऐसे विद्यालयों को बंद करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी नें खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानपुर, भदोही, अभोली, औराई, डीघ और सुरियावां की टीम नामित किया। सभी टीमों को पांच अक्तूबर तक जांच कर 10 अक्तूबर तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। प्रभारी बीएसए आशीष मिश्रा ने बताया कि छह टीमें गठित हो चुकी हैं। पखवारे भर अभियान चलाकर अमान्य विद्यालयों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed