फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Unknown youth's body found on railway track

रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव

Thu, 07 Jul 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Unknown youth's body found on railway track
घोसिया। औराई थाना क्षेत्र के कैयरमऊ-दीनानाथपुर गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर बुधवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि कैयरमऊ और दीनानाथपुर गांव पूर्वोत्तर रेलवे के माधोसिंह-रामबाग रेल स्थित माधोसिंह-कटका के बीच है। सुबह शौच के लिए ग्रामीण ट्रैक के बगल से जा रहे थे उसी समय अज्ञात युवक के शव पर नजर पड़ी। शव मिलने की जानकारी मिलते ही आस-पास कई गांवों के लोग पहुंच गए। ग्रामीणों ने शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक के दोनों पैर कटने के साथ शरीर पर चोट के निशान भी मिले। प्रभारी निरीक्षक औराई अजय सेठ ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

बैरिकेडिंग न होने से बढ़ी दुर्घटना
घोसिया। वाराणसी रेल मंडल के अधीन माधोसिंह-रामबाग रेल खंड को दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण योजना में शामिल कर दो चरणों में वाराणसी से हंडिया स्टेशन तक कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। दक्षिणी छोर पर बिछाए गए नये ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन शुरू होने से अब तक कई घटनाएं हो चुकी हैं। बुधवार को लोगों ने उत्तरी और दक्षिणी छोर के ट्रैक की बैरिकेडिंग कराने की मांग मंडल रेल प्रशासन से की। ग्रामीण विनोद ने बताया कि एक दशक से उत्तरी छोर के ट्रैक से ट्रेनों का आवागमन होता था। दोहरीकरण-विद्युतीकरण होने पर दोनों छोर के ट्रैक से आवागमन होने लगा है और ट्रेनों की संख्या भी बढ़ी है। बैरिकेडिंग होने से ट्रेनों की चपेट में आने से होने वाली घटनाएं कम होंगी। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि दोहरीकरण का कार्य अभी चल रहा है। आने वाले समय में काफी सुधार दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed