फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   United Front united against making the station halt

स्टेशन को हाल्ट बनाने के खिलाफ संयुक्त मोर्चा एकजुट

Fri, 10 Jul 2020 04:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
United Front united against making the station halt
खमरिया। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुआडीह-प्रयागराज रामबाग रेल खंड पर दो दशक से स्थापित अहिमनपुर स्टेशन को रेलवे हाल्ट में परिवर्तित करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। शुक्रवार को भाजपा पदाधिकारियों, सभासद, ग्राम प्रधानों, छात्र-छात्राओं, व्यापारियों, यात्रियों की गठित संयुक्त मोर्चा ने विरोध शुरू कर पत्रक महाप्रबंधक गोरखपुर सीएल त्रिवेदी और सांसद डा.रमेश बिंद के नाम भेजकर मामले में उचित कदम उठाने की आवाज उठाई।
विज्ञापन

मोर्चा के प्रदीप कुमार दुबे, दिनेश कुमार मिश्रा, शोभनाथ दुबे, रामानंद दुबे, राधेश्याम, सुनीता दुबे, प्रमिला देवी, राहुल शुक्ला, अनुज मिश्रा, स्नेहलता शुक्ला, पवनदेव शुक्ला, संतोष शुक्ला, आलोक बरनवाल ने कहा कि खंड पर स्थित अन्य स्टेशनों की अपेक्षा अहिमनपुर स्टेशन अधिक राजस्व देता है, लेकिन 1988 में स्थापित स्टेशन को हाल्ट में बदलने की बात कही जा रही है। वर्ष 2006 में रेल खंड को बड़ी लाइन में परिवर्तित कर तरह-तरह की सुविधाएं देकर 2018 में विद्युतीकरण और दोहरीकरण भी कराया जा रहा है। पर्याप्त जगह होने के कारण पांच लाइनों के बिछाने की अपेक्षा पूर्व में बिछाई गई लाइनों को उखाड़ा जा रहा है। यहां तक कि अब तक विस्तारीकरण योजनांतर्गत करोड़ों रुपये खर्च कर रेलवे मंत्रालय नए भवन, प्लेटफार्म का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में पहुंच गया है। लॉकडाउन के पूर्व तक तीन जोड़ी पैसेंजर गाड़ियों, एक जोड़ी डीएमयू चलने से लोग अपने-अपने गतंव्य तक टिकट लेकर यात्रा करते रहे, लेकिन दोहरीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे रेल विकास निगम के कथित अधिकारी-कर्मचारी, ठेकेदार स्टेशन को हाल्ट में परिवर्तित करने की बात कह रहे हैं। मोर्चा इसका लगातार विरोध करेगा। पीआरओ वाराणसी मंडल अशोक कुमार ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। यह अफवाह फैलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed