फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Unemployed sold dumplings on PM's birthday

पीएम के जन्मदिन पर बेरोजगारों ने बेचा पकौड़ा

Thu, 17 Sep 2020 06:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Unemployed sold dumplings on PM's birthday
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को कांग्रेस और बेरोजगारों ने पकौड़ा बेचकर विरोध जताया। सरकार के रोजगार नीति का विरोध करते हुए नारेबाजी की। कहा कि आने वालेे समय में भाजपा पूरे देश से साफ हो जाएगी।
विज्ञापन

ज्ञानपुर नगर के हरिहरनाथ मंदिर के पास ठेले पर पकौड़ बनाकर बेरोजगारों के साथ बेचते हुए वरिष्ठ नेता राजन दुबे, सुरेशचंद्र मिश्रा, वसीम अंसारी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में शासन सत्ता की बागडोर संभाल कर आम जनता, गरीबों, मजदूरों, बेरोजगारों के साथ जिम्मेदारों ने छलावा किया है। उसका जवाब मिशन-2022 में देकर त्रस्त लोग ही चैन की सांस लेंगे। कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की मेहनत भी अब रंग ला रही है। वह दिन दूर नहीं है जब कांग्रेस बेरोजगारों की बेरोजगारी दूर कर भाजपा सरकार की अदूरदर्शी नीतियों का पटाक्षेप कर देगी। दर्जनों की संख्या में उपस्थित रहे प्रतियोगी युवक-युवतियों ने संविदा नीति और निजीकरण अध्यादेश को देशहित के लिए नुकसानदेह बताते हुए वापस लेने की आवाज उठाई।
विज्ञापन

इस मौके पर पं.दीनानाथ दुबे, राजेश्वर दुबे, राजाराम दुबे, गौरव उपाध्याय, विशाल मौर्य, अरविंद मौर्य, ज्योति पाल, पूनम यादव, प्रियंका पाल, मनीषा सरोज, धीरज पाल, आशीष कुमार आदि रहे। इसी तरह रोही बाजार में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश दुबे के नेतृत्व में केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध कर आने वाले दिनों में भाजपा का सफाया करने का दंभ भरा। इस मौके पर रियाज अहमद, रौनक चतुर्वेदी, इरफान परवेज, अनुराग चौबे, विमल चौबे, शाश्वत मिश्रा, राहुल बिंद, खज्जू बेनवंशी, राहुल मोदनवाल, आशाराम हलवाई समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed