फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Uncontrolled truck overturns, driver narrowly saved

अनियंत्रित ट्रक पलटा,बाल-बाल बचा चालक

Sun, 18 Jul 2021 06:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck overturns, driver narrowly saved
सुरियावां। नगर मलेपुर तिराहे पर रविवार की भोर में कोल्ड ड्रिंक से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। ग्रामीणों ने केबिन में फंसे चालक सिराज निवासी मुंगराबादशाहपुर को बाहर निकाला। चालक ने बताया कि वह नरेंद्र गुप्ता नामक व्यक्ति के ट्रक पर सतहरिया-जौनपुर से कोल्ड ड्रिंक की 680 पेटी लादकर भदोही नगर में उतारने जा रहा था। भोर में बारिश के दौरान जैसे ही वह पूर्वी रेलवे फाटक स्थित मलेपुर तिराहे पर पहुंचा अनियंत्रित होकर मय ट्रक गड्ढे में पलट गया। मौके पर जुटी भीड़ में शामिल स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्वी रेलवे फाटक सीधे भदोही को जोड़ती है। मलेपुर तिराहे के दोनों तरफ खतरनाक गड्ढे होने से आए दिन वाहन चालक अनियंत्रित हो जाते हैं। कई बार लोक निर्माण विभाग से शिकायत की गई लेकिन तिराहे की समस्या दूर नहीं हो सकी। पलटे ट्रक से कोल्ड ड्रिंक की पेटियां दूसरे वाहन पर लदवाकर आगे भेजा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed