फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Uncontrolled car overturns in pit, eight visitors injured

Bhadohi News: अनियंत्रित कार गड्ढे में पलटी, आठ दर्शनार्थी घायल

Tue, 28 Jan 2025 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car overturns in pit, eight visitors injured
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली नरऊर गांव के पास सोमवार शाम को सामने से आ रही बस को बचाने में अनियंत्रित होकर कार गड्ढे में पलट गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। शोरगुल की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। सभी को किसी तरह कार से बाहर निकाला गया। घटना में कार में सवार आठ लोग आंशिक रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सभी प्रयागराज से विंध्याचल दर्शन करने जा रहे थे। ग्रामीणों की मदद से सभी को कार से सुरक्षित बाहर निकाला गया। जौनपुर के मछली शहर निवासी रमाशंकर सिंह परिवार संग अपनी कार एमएचएटी 6148 से प्रयागराज संगम स्नान करने गए थे। वहां से विंध्याचल दर्शन करने के लिए जा रहे थे। नरऊर के समीप विपरीत दिशा से बस अचानक ओवरटेक कर सामने आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। इससे रमाशंकर सिंह (68), रीता सिंह (65), राहुल सिंह (42), आरती सिंह (40), रोहित सिंह (38), रितु सिंह (30), रुद्र प्रताप सिंह (16), राजवीर सिंह (27) आशिंक रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक बस लेकर भागने में सफल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed