फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Uncle was driving the tractor, nephew died after getting stuck in the rotavator.

Bhadohi News: चाचा चला रहा था ट्रैक्टर, रोटावेटर में फंसकर भतीजे की मौत

Wed, 19 Nov 2025 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Uncle was driving the tractor, nephew died after getting stuck in the rotavator.
घोसिया (भदोही)। औराई कोतवाली क्षेत्र के औरंगाबाद में मंगलवार शाम को ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आने से सात वर्षीय शिव पुत्र विष्णु यादव की मौत हो गई। ट्रैक्टर उसके चाचा चला रहे थे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। रबी सीजन में गेहूं की बोआई का कार्य चल रहा है। औरंगाबाद निवासी विष्णु यादव का छोटा भाई हर रोज की तरह मंगलवार शाम को बोआई के लिए ट्रैक्टर में रोटावेटर लगाकर निकला था। उसी दौरान शिव समेत तीन बच्चे रोटावेटर को पकड़कर उसके पीछे-पीछे भागने लगे। कुछ दूर जाने पर एक बाइक सवार को पास देने के लिए रोटावेटर को नीचे गिरा दिया, जिसके नीचे शिव यादव आ गया। शोर मचाने पर जब तक वह ट्रैक्टर रोकता, तब तक गंभीर रूप से घायल हो चुका था। आनन-फानन में परिजन उसे ट्राॅमा सेंटर औराई लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शिव सात भाइयों में चौथे नंबर पर था। खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिवार वालों को सौंप दिया। औराई कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा कर परिवार वालों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed