फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Unani hospital running in Panchayat Bhawan

पंचायत भवन में चल रहा यूनानी अस्पताल

Sun, 23 Jan 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Unani hospital running in Panchayat Bhawan
वैश्विक महामारी के तीसरे चरण में भी यूनानी अस्पताल को जमीन न मिलने से चिकित्सक, फॉर्मासिस्ट एक जर्जर पंचायत भवन में मरीजों का इलाज करने को विवश हैं। मरीज भी यहां जाने में डरते हैं।
विज्ञापन

मरीज नूरे इस्लाम, विनोद, रानी देवी, आयशा बेगम ने बताया कि महामारी में जिस तरह आयुर्वेद पर लोगों का विश्वास बढ़ा है, उसी तरह यूनानी अस्पताल में भी दवाओं के लिए लोग पहुंचते हैं। एलोपैथ के नाम पर सीएचसी, पीएचसी, जिला और सौ शैय्या वाले अस्पतालों को तो महत्व दिया जा रहा है, लेकिन यूनानी और आयुर्वेद से जुड़े अस्पतालों के प्रति उदासीनता बरती जा रही है। लगभग पांच से छह जिलों का एक साथ प्रभार लेकर 70 किलोमीटर वाराणसी से इन अस्पतालों की निगरानी करने वाले 30 वर्ष से अस्पताल के लिए जमीन की तलाश कर रहे हैं। मरीज सरोजनी देवी का कहना है कि वह बुखार, खांसी, दर्द का इलाज लगभग छह माह से कर रही हैं। यहां मिलने वाली यूनानी दवाओं से काफी फायदा भी है। फैजुद्दीन ने भी अस्पताल को लेकर सवाल उठाया। डा.शाइस्ता यास्मीन ने बताया कि पंचायत भवन में न बिजली है और न पानी। पूरे साल धूल और मिट्टी के बीच बैठकर मरीजों को दवाएं दी जा रही हैं। बारिश में छत टपकती है जबकि गर्मी में बैठना मुश्किल हो जाता है। क्षेत्रीय अधिकारी वाराणसी यूनानी डा.नियाज अहमद का कहना है कि सुसज्जित अस्पताल के लिए जमीन की मांग भदोही जिला प्रशासन की जा चुकी है। जब तक जमीन नहीं मिलेगी, तब तक निदेशालय बजट का आवंटन नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed