{"_id":"5f11da7d8ebc3e63980ae19f","slug":"ujjwala-s-cylinders-found-at-village-head-s-house-bhadohi-news-vns5364086177","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान के घर मिले उज्ज्वला के सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान के घर मिले उज्ज्वला के सिलिंडर
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ब्लॉक क्षेत्र के पकरीकला गांव में उज्ज्वला योजना के आठ गैस सिलिंडर प्रधान के घर मिले। आरोप है कि प्रधान लाभार्थियों के नाम पर आवंटित सिलिंडर अपने परिजनों और रिश्तेदारों के लिए उपयोग करा रहे थे। इस पर शिकायतकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग की। गत दिनों शिकायतकर्ता संजय कुमार गौतम, प्रेमादेवी, सीमा देवी, इंद्रावती देवी, मंजू देवी, उदवंती देवी, उर्मिला देवी, हाजीरा बेगम आदि ने मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, डीएसओ पोर्टल पर उज्ज्वला के सिलिंडर न मिलने की शिकायत करते हुए जांच की मांग की थी। गैस एजेंसी संचालक ने सभी के नाम आवंटित सिलिंडर ग्राम प्रधान को सौंपने की बात कही। इसके बाद शिकायतकर्ताओं ने डीलर के साथ बृहस्पतिवार की रात में गांव पहुंचकर प्रधान के घर से सिलिंडर बरामद कराया।
मामला बढ़ते देख ग्राम प्रधान ने लाभार्थियों को सिलिंडर वापस देने की बात कही। शिकायतकर्ताओं ने इस तरह की घपलेबाजी में शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। ग्राम प्रधान कमलेश कुमार बिंद ने कहा कि आरोप बेबुनियाद है। एजेंसी संचालक शाहपुर-डड़िया, प्रयागराज की ओर से बृहस्पतिवार की शाम सिलिंडर को लाभार्थियों में वितरित कराने के लिए लाया गया था, जिसे न लेने पर उनके ही घर रखकर चले गए। उनका गैस सिलिंडर से कोई लेना-देना नहीं है।
डीएसओ सीमा सिंह का कहना है कि सिलिंडर बरामद होने का मामला उनके पास नहीं आया है। यदि ऐसा है तो जांच कराई जाएगी।