फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   UG classes to begin today at KNU, PG classes to begin from 7th

Bhadohi News: केएनयू में यूजी की आज और पीजी की 7 से चलेंगी कक्षाएं

Tue, 01 Sep 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
UG classes to begin today at KNU, PG classes to begin from 7th
ज्ञानपुर। काशी नरेश विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. उमा श्रीवास्तव के निर्देश पर कक्षाओं के संचालन की तिथि तय कर दी गई।
विज्ञापन

एक सितंबर से स्नातक और सात सितंबर से परास्नातक की कक्षाएं शुरू होंगी। जिसको लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारी को शुरू कर दिया है। विश्वविद्यालय में पठन-पाठन शुरू करने को लेकर सभी संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, विभाग प्रभारियों और संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश जारी किया गया हैं। सभी को एक सितंबर से स्नातक और सात से परास्नातक की कक्षाएं शुरू करें। इससे नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों की पढ़ाई को नियमित गति मिलने की उम्मीद है। कुलपति ने सभी विभागों एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों से निर्धारित कार्यक्रम का गंभीरता से पालन करने को कहा है। साथ ही, पठन-पाठन की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया है। बताते चलें कि जुलाई और अगस्त में पीजी और यूजी की कक्षाओं में प्रवेश चल रहा था। अब भी प्रवेश प्रक्रिया जारी है, लेकिन सेमेस्टर परीक्षाओं में दिक्कत न हो इसलिए कक्षाओं के पठन-पाठन का निर्देश दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed