फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two youths died in a road accident due to bike collision in Bhadohi

तेज रफ्तार का कहर: बाइक सवार ने ठेले से जा रहे सब्जी विक्रेता को मारी टक्कर, हादसे में दोनों की हुई मौत

Sun, 23 Jun 2024 11:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 23 Jun 2024 11:06 PM IST
सार

Bhadohi News : भदोही जिले में रविवार की देर रात में दर्दनाक हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने ठेले से जा रहे सब्जी विक्रेता को टक्कर मारी। हादसे में बाइक सवार और सब्जी विक्रेता दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Two youths died in a road accident due to bike collision in Bhadohi
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के भदोही-वाराणसी मार्ग पर समालकोट में रविवार की देर रात बाइक सवार ने सब्जी लदी ठेले में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

विज्ञापन


यह है मामला
चकभुईधर निवासी रवि गुप्ता (28) ठेले पर घर-घर जाकर सब्जी बेचने का कार्य करता था। रविवार की देर रात सब्जी बेचकर घर लौट रहा था। वह चौरी बाजार के पहले समालकोट में पहुंचा ही था कि इस बीच पीछे से तेज गति से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ठेला पलट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


टक्कर के बाद बाइक सवार अमृतलाल राय (30) निवासी रामरायपुर कोतवाली भदोही भी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। घटनास्थल पर देखते ही देखते बड़ी संख्या राहगीरों व ग्रामीणों की भीड़ जमा होने लगी। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों को एंबुलेंस से भदोही के महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक रवि गुप्ता दो भाइयों में छोटा था और उसको एक पुत्र और एक पुत्री है। घटना को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर जानकारी मिलते ही मृतक अमृतलाल राय के परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए थे। 

प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटनास्थल से बाइक और ठेला भी पुलिस ने अपबे कब्जे में ले लिया है। बताया कि दोनों सब का पोस्टमार्टम सोमवार की सुबह कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed