{"_id":"62ffd4da86eba425355d5bee","slug":"two-youths-died-due-to-cut-off-by-durgiana-express-in-bhadohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: भदोही में दुर्गियाना एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, रात में पटरी पर टहल रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: भदोही में दुर्गियाना एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, रात में पटरी पर टहल रहे थे
Fri, 19 Aug 2022 11:52 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:52 PM IST
सार
भदोही रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर पर शुक्रवार को देर रात हावड़ा-लालकुआं दुर्गियाना एक्सप्रेस की चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर पर शुक्रवार को देर रात हावड़ा-लालकुआं दुर्गियाना एक्सप्रेस की चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंची। मृतकों की शिनाख्त सिविल लाइन जलालपुर के कृष्ण (20) पुत्र दिलीप व मोनू (18) पुत्र बड़कू के रूप में की गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना फैलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों ने पुलिस को बताया कि दोनों ट्रैक पर बैठे थे तभी हादसा हो गया। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि दोनों ट्रैक पर टहल रहे थे। दुर्घटना के चलते दुर्गियाना एक्सप्रेस को आधे घंटे तक पूर्वी आउटर पर रोक कर रखना पड़ा। मौके से आरपीएफ पुलिस चौकी प्रभारी अशोक सिंह ने बताया कि घटना कैसे हुई इसकी अभी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन