फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two women killed after being hit by a train, one identified

Bhadohi News: ट्रेन से कटकर दो महिलाओं की मौत, एक की शिनाख्त

Tue, 25 Jul 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Two women killed after being hit by a train, one identified
वहिदानगर/मोढ़। जिले में सोमवार को दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो महिलाओं की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने एक महिला की पहचान होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरी की शिनाख्त न होने के कारण उसकी पहचान कराने में जुटी रही। पहली घटना पूर्वोत्तर रेलवे के माधोसिंह-प्रयागराज रेलखंड और दूसरी घटना उत्तर रेलवे के जंघई-वाराणसी रेलखंड पर हुई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार कोइरौना थाना क्षेत्र के चंदापुर निवासी जड़ावती देवी (55) की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। सोमवार को सुबह अचानक घर से निकली और ट्रैक पार कर कहीं जाने लगी। इस बीच पूर्वोत्तर रेलवे के माधोसिंह-प्रयागराज रेल खंड स्थित जंगीगंज हाल्ट के पूर्वी सिग्नल के पास किसी ट्रेन की चपेट में आग गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जानकारी होते ही उप निरीक्षक कोइरौना चौकी गिरजा शंकर यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी घटना उत्तर रेलवे के जंघई-वाराणसी रेल खंड पर पिपरिस गांव के पास हुई। सोमवर की सुबह रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों के पूछताछ की। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। अनुमान लगाया गया कि महिला की मौत ट्रेन से गिरकर हो गई होगी। उप निरीक्षक कृष्णबिहारी गिरि ने कहा कि सूचना पर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने का प्रयास जारी है। शिनाख्त न होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed