फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   two women including three people kidnapped with bolero in bhadohi accused absconding leaving kidnapped in Prayagraj

भदोहीः विंध्याचल आए दर्शनार्थियों को बोलेरो सहित बदमाशों ने किया अगवा, प्रयागराज में अपहृत को छोड़कर हुए फरार

Wed, 22 Sep 2021 04:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 22 Sep 2021 04:11 PM IST
सार

छतीसगढ़ से विंध्याचल मंदिर में दर्शन करने आए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को कार सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया। सूचना के बाद पुलिस ने पीछा शुरू किया तो  तीनों को प्रयागराज जिले के सराय इनायत के पास छोड़ कर फरार हो गए। 

विज्ञापन
two women including three people kidnapped with bolero in bhadohi accused absconding leaving kidnapped in Prayagraj
बोलेरो को पुलिस ने किया बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के गोपीगंज थाना क्षेत्र के गोपपुर गांव के पास बोलेरो चालक को धमकाकर उस पर सवार दो महिला समेत तीन लोगों का कार सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया। चालक की सूचना पर पुलिस ने बोलेरो सहित अगवा किए गए तीनों को प्रयागराज जिले के सराय इनायत के पास से बरामद कर लिया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


 बोलेरो चालक अजय निवासी दरवापट्टी थाना विंध्याचल (मिर्जापुर) ने कोतवाली गोपीगंज में बताया कि छतीसगढ़ से विंध्याचल मंदिर में दर्शन करने दो महिला समेत चार लोग आए थे।  बुधवार सुबह सात बजे उन लोगों ने बोलेरे को सुल्तानपुर के लिए बुक किया। जब वह गोपपुर पहुंचा तो एक कार ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन


कार सवार दो युवक उतरे और बोलेरो चालक और इसमें सवार एक व्यक्ति को पीटने लगे। तमंचा सटाकर बोलेरो की चाबी ले ली। फिर बोलेरो में बैठी दोनों महिलाओं समेत तीन लोगों को लेकर भाग गए। वह आननफानन गोपीगंज कोतवाली पहुंचा और घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई और बरामदगी के लिए निकल पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के सराय इनायत के समीप से बोलेरो को बरामद किया। अपहृत  दो महिलाएं समेत तीनों लोग सुरक्षित मिले। इस संबंध में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अभिनव वर्मा ने कहा कि दोनों पक्ष से पैसे के लेनदेन का मामला है। इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed