फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two village development officers suspended for negligence

लापरवाही में दो ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

Sat, 16 Jul 2022 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Two village development officers suspended for negligence
ज्ञानपुर। विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर जिले के दो अलग-अलग ब्लाक के ग्राम विकास अधिकारियों को शनिवार को निलंबित कर दिया गया। प्रभारी डीडीओ मनोज कुमार राय ने उक्त कार्रवाई की। दोनों को विकास भवन से संबद्ध किया गया। दरअसल औराई ब्लॉक के हमीद पट्टी गांव में दो माह पूर्व अस्थाई गौशाला में कुछ गोवंश की मौत हो गई थी। उनका निस्तारण करने की बजाय शव को पास में ही फेंक दिया गया था। जिसे कुत्ते नोचकर खा रहे थे। मामला संज्ञान में आने पर सीडीओ ने जांच का आदेश दे दिया। जांच रिपोर्ट आने पर हमीद पट्टी के तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी रमेश सिंह को शनिवार को निलंबित किया गया। वह वर्तमान में भदोही ब्लॉक में तैनात हैं। इसी तरह भदोही ब्लॉक के समलकोट गांव में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास का एक लाख 40 हजार निकलने के बाद भी आवास अपूर्ण मिला। लाभार्थी की शिकायत पर मामले की जांच कराई गई तो लापरवाही सामने आई। वहां के ग्राम विकास अधिकारी रमेश कुमार को भी निलंबित कर दिया गया। प्रभारी डीडीओ मनोज कुमार ने कहा की दोनो वीडीओ को निलंबित कर संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed