फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two vicious robbers arrested, two constables suspended

दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, दो आरक्षी निलंबित

Tue, 08 Nov 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two vicious robbers arrested, two constables suspended
ज्ञानपुर। क्राइम ब्रांच और दुर्गांगंज पुलिस को सोमवार की रात लूट की घटनाओं में शामिल हिस्ट्रीशीटर समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से आठ हजार रुपये, आभूषण के अलावा तमंचा, कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। निगरानी में लापरवाही बरतने पर एसपी डॉ. अनिल कुमार ने हेड कांस्टेबल सहित दो आरक्षियों को निलंबित कर दिया। सीओ भदोही को विभागीय जांच सौंपी है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पिछले दिनों थाना चौरी, ऊंज और गोपीगंज में लूट की घटनाएं हुई थीं। चौरी बाजार में स्कूटी पर पीछे सवार महिला के गले से चेन, ऊंज के गोधना में दुकान पर बैठी महिला की चेन छीनकर बदमाश भाग गए थे। गोपीगंज के गोपपुर चौराहे पर एक महिला के गले से चेन छीनकर बदमाश भाग गए थे। तीनों मामलों में पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही थी।
विज्ञापन

एसपी डॉ. अनिल कुमार ने क्राइम ब्रांच, सर्विलांस टीम के अलावा तीनों थानों की पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया था। सूचना पर सोमवार की रात में बदमाश किशन पांडेय निवासी याकूबपुर, नीरज तिवारी निवासी भानापुर गोपीगंज को सुरियावां के टेमा ब्रेकर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के कब्जे से पीली धातु की दो चेन, जेवरात और आठ हजार रुपये, तमंचा, दो कारतूस, एक बाइक बरामद हुई। एएसपी ने बताया कि दोनों के खिलाफ अलग-अलग थानों में लूट, छिनैती और चोरी के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों पर आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नीरज तिवारी गोपीगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि गिरोह बनाकर वे अपराध करते आ रहे हैं। दोनों का एक साथी कल्लू चौबे निवासी याकूबपुर भी है। छीनी गई सोने की चेन बेचकर रुपये वे आपस में बांट लेते थे। बताया कि तमंचे का इस्तेमाल बचाव और लोगों को डराने धमकाने के लिए करते थे। कल्लू चौबे की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है।

एएसपी राजेश भारती ने बताया कि दोनों बदमाश निगरानी के लिए सूचीबद्ध हैं। इनकी निगरानी के लिए गोपीगंज और भदोही कोतवाली में दो आरक्षियों को जिम्मेदारी दी गई थी। दोनों आरक्षियों ने अपने काम में लापरवाही बरती है। इसको संज्ञान में लेते हुए एसपी डॉ. अनिल कुमार ने हेड कांस्टेबल रमेश और कांस्टेबल कलेंदर यादव को निलंबित कर दिया। कहा कि जिन पुलिसकर्मियों को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है, वे अलर्ट रहें। लापरवाही मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed