{"_id":"5838829b4f1c1bcc6713b1c5","slug":"two-teenagers-killed-in-a-road-accident-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो किशोरों की मौत, लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो किशोरों की मौत, लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Fri, 25 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
गोपीगंज क्षेत्र के गोपपुर में सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत के बाद रोते-बिलखते परिवारीजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औराई/गोपीगंज। सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों के पहिए के नीचे नाचती मौत ने दो किशोरों को आगोश में ले लिया। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। औराई क्षेत्र के बभनौटी गांव में दो ट्रक और ऑटो की भिड़ंत में किशोर की जान चली गई और पांच लोग घायल हो गए। उन्हें औराई सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। उधर गोपीगंज के ककराही में तेज रफ्तार स्कार्पियों की चपेट में आकर किशोर की मौत हो गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने गोपीगंज-मिर्जापुर मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। वहीं बभनौटी हादसे में मृत किशोर के पिता की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ औराई थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
औराई संवाददाता के अनुसार, थानाक्षेत्र के बभनौटी गांव में बृहस्पतिवार की देर रात औराई-भदोही मार्ग पर बारातियों से भरे ऑटो में ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उसमें सवार उपरौठ गांव निवासी पांच किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को औराई सीएचसी में भर्ती कराया गया, चिकित्सकों ने राजू (16) पुत्र रामधनी यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि रविशंकर (16), अमित कुमार (15), अनूप कुमार (16), महेश कुमार (17), चालक सुभाष गिरी (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। सभी लोग बारात में खाना खाकर लौट रहे थे। सीधी टक्कर से ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के पिता ने अज्ञात ट्रक और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गए। गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, थानाक्षेत्र के गोपपुर गांव निवासी दिनेश कुमार (16) पुत्र हूबलाल निवासी गोपपुर शुक्रवार को साइकल से गोपीगंज जा रहा था। दिनेश मिर्जापुर स्थित ककराही गांव के सामने पहुंचा था कि पीछे से आ रही स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारकर भाग रही स्कार्पियो खड़हट्टी मोहाल में घुस गई। जहां नागरिकों ने चालक को पकड़ लिया और वाहन समेत पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, हादसे के विरोध में मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मिर्जापुर-गोपीगंज मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव पीएम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था।
विज्ञापन