फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two students who went to visit Semaradha drowned in Ganga, died

सेमराध दर्शन करने गए दो छात्र गंगा में डूबे, मौत .

Mon, 06 Jul 2020 06:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Two students who went to visit Semaradha drowned in Ganga, died
सीएचसी गोपीगंज में सेमराध गंगा घाट पर डूबे छात्रों परिजन। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। सावन के पहले सोमवार को सेमराधनाथ दर्शन करने गए दो छात्र गंगा में डूब गए। इससे उनकी मौत हो गई। दर्शन और जलाभिषेक से पूर्व गंगा स्नान करते समय दोनों गहरे पानी में चले गए। मृतकों में एक बीएससी द्वितीय वर्ष और दूसरा बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ऊंज थानाक्षेत्र के अइनछ गांव निवासी सचिन तिवारी (20) पुत्र प्रेम प्रकाश तिवारी कानपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध प्रयागराज के एक कॉलेज से बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह सावन के पहले सोमवार को दोस्तों के साथ सेमराधनाथ दर्शन करने गया था। उसके साथ पड़ोसी गांव जियापुर निवासी प्रियांशु उर्फ छोटू तिवारी (21) पुत्र सुरेश तिवारी भी था। वह प्रयागराज के एक कॉलेज में बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था। मंदिर में दर्शन और जलाभिषेक से पूर्व सभी दोस्त दिन के करीब 11.30 बजे सेमराध घाट पर गंगा स्नान करने चले गए। इसी बीच नहाते समय छोटू और सचिन गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। यह देखकर साथ के दोस्तों ने शोर मचाया, लेकिन दोनों डूब गए। इसके बाद साथी युवक भागकर बाहर आए और लोगों को बताया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दोनों को गंगा में ढूंढने का प्रयास किया। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लंबी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकालकर गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने देखते ही दोनों को मृत घोषित कर दिया। उधर घटना की सूचना मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। मृतकों के घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे गांव के संतलाल यादव ने बताया कि दोनों छात्र काफी होनहार थे। इस घटना ने समूचे गांव को झकझोर दिया है। प्रशासन से पीड़ित परिवारों की मदद की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed