{"_id":"6454ea306a03e38658076585","slug":"two-smugglers-arrested-with-illegal-liquor-worth-of-rs-10-lakhs-in-bhadohi-2023-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi: 10 लाख की अवैध शराब संग दो तस्कर गिरफ्तार, राजस्थान से बिहार लेकर जा रहे थे शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi: 10 लाख की अवैध शराब संग दो तस्कर गिरफ्तार, राजस्थान से बिहार लेकर जा रहे थे शराब
Fri, 05 May 2023 05:06 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 05 May 2023 05:06 PM IST
सार
भदोही जिले की स्वाट टीम, आबकारी और पुलिस महकमे ने गुरुवार रात में चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। चार पहिया वाहन सहित 10 लाख की अवैध शराब को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही जिले की स्वाट टीम, आबकारी और पुलिस महकमे ने गुरुवार रात में चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। वाहन सहित 10 लाख की अवैध शराब को जब्त कर लिया गया। आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेजा गया।
विज्ञापन
निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक टीमें अलर्ट मोड में है। एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर अवैध शराब एवं मादक पदार्थ तस्करी पर रोकथाम के लिए टीमे लगाई गई हैं। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि गुरुवार रात स्वाट, आबकारी और गोपीगंज पुलिस ने गोपपुर के पास एक चार पहिया वाहन की तलाशी ली।
विज्ञापन
वाहन से 45 पेटी में 388 लीटर अवैध शराब और दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद किया। चार पहिया वाहन सहित बरामद अवैध शराब की कीमत 10 लाख रुपये है। एएसपी ने बताया कि अवैध शराब को राजस्थान से बिहार ले जाकर महंगे दामों पर खपाने की योजना थी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस की चेकिंग के डर से तस्कर जनपद के अंदर के रास्तों से होकर बिहार पहुंचना चाहते थे।
विज्ञापन
शराब तस्कर वाहन पर अलग-अलग प्रांतों के फर्जी नंबर प्लेट लगाकर पुलिस को चकमा देते थे। गिरोह सरगना के विरुद्ध राजस्थान में डकैती,लूट,हत्या के प्रयास,जालसाजी,आयुध व आबकारी अधिनियम सहित गंभीर अपराधों के लगभग एक दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह राजस्थान से शराब बिहार ले जाकर बेचते हैं। उससे मिले धन को आपस में बांट लेते हैं। गिरफ्तार तस्कर राजस्थान के रहने वाले हैं।