फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two sides face to face on the construction of land

भूमि पर निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने सामने

Mon, 10 Feb 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two sides face to face on the construction of land
भदोही। कोतवाली अंतर्गत नगर के घमहापुर में रविवार को हो रहे निर्माण कार्य को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। इससे पहले की शांति व्यवस्था भंग होती एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा के निर्देश पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने निर्माण कार्य रोकवा दिया। उधर बाउंड्री करा रहे मोहल्ला जमुंद के अख्तर खां ने कहा कि वे डीएम राजेंद्र प्रसाद के आदेश पर पुलिस विभाग को 21 हजार रुपये भुगतान कर पुलिस और तहसील कर्मियों की उपस्थिति में अपनी भूमि पर निर्माण कार्य करा रहे थे।
विज्ञापन

अख्तर खां ने बताया कि घमहापुर में उनकी भूमि है जिस पर उन्होने बाउंड्री कराने के लिए जिलाधिकारी के समक्ष फोर्स मांगा था। इसके बदले मुझसे 21151 रुपये जमा कराकर पुलिस प्रशासन से फोर्स उपलब्ध कराया गया था। इस बीच जब वे निर्माण कार्य कराने गए तो मोहल्ले के लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। जिसकी सूचना एसडीएम को होते ही उन्होंने निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए। इस बावत एसडीएम ने बताया कि दोनों पक्षों को मय कागजात सोमवार को तहसील तलब किया गया है। कहा कि किसी की भूमि पर कब्जा दिलाना हमारा काम तो है लेकिन शांति व्यवस्था भंग न हो यह भी देखना हमारा काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed