फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two sides face to face in land dispute, Gopiganj-Gyanpur road jammed

भूमि विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, गोपीगंज-ज्ञानपुर मार्ग किया जाम

Sat, 08 Jan 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Two sides face to face in land dispute, Gopiganj-Gyanpur road jammed
ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर में भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्ष आमने-सामने हो गए। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जबरिया जमीन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए चक्का जाम कर दिया। ज्ञानपुर-गोपीगंज मार्ग पर करीब आधे घंटे तक जाम रहा। इससे इस मार्ग से होकर आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचे तहसीलदार सदर ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

पुलिस और राजस्व विभाग के अनुसार मामला दो पक्ष का है। एक पक्ष से पूर्व मंत्री रहे स्व. श्यामधर मिश्रा के परिवार के आदर्श मिश्रा और दूसरा पक्ष कठौता निवासी फूलचंद व उनके भाइयों का है। सिंहपुर में सड़क के किनारे वाले प्लाट का विवाद काफी समय से चल रहा है। शनिवार को वहां कुछ काम हो रहा था, तभी विवाद हो गया और मामला सड़क जाम तक पहुंच गया। फूलचंद पक्ष से जुड़े लोगों का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। उनका कहना था कि बीते दिनों आदर्श मिश्रा की ओर से थाने में तहरीर देकर कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। उसमें ऐसे लोगों पर खंभा चोरी करने का आरोप लगाया गया है, जिनकी उम्र 70 वर्ष से ज्यादा है। उधर, आदर्श मिश्रा का कहना था कि वे जहां काम करवा रहे हैं, वह उनकी भूमि है। तहसीलदार विजय यादव ने दोनों पक्ष के लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। उन्होंने कहा कि नियम के अनुसार नापी करायी जाएगी। ताकि विवाद का समाधान हो सके। उधर, सिंहपुर में गोपीगंज व ज्ञानपुर मार्ग पर दोपहर करीब 12 बजे से चक्का जाम होने पर पहले तो लोगों को लगा कि मामला शांत हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। देखते ही देखते काफी संख्या में लोग जुट गए। जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। उस दौरान पुलिस से हल्की नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed