फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two sides clashed in land dispute, one injured in firing

जमीन विवाद में भिड़े दो पक्ष, फायरिंग में एक घायल

Sat, 09 Jan 2021 05:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 05:26 PM IST
विज्ञापन
Two sides clashed in land dispute, one injured in firing
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के कुकरौठी में कारपेट एक्सपो मार्ट के पास शनिवार को सुबह जमीन के विवाद में गोली चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी अपनी दो मोटर साइकिल छोड़कर फरार हो गए, जिसे ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। शिवशंकर कारपेट सिटी के पास खाली जमीन में डंप भारी मात्रा में बैटरी के अवशेषों को उठवा रहा था। जिसे भदोही कस्बे के बाजार सरदार खां निवासी शाह मोहम्मद ने मना किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और जब बात बढ़ने लगी तो शाह मोहम्मद ने फोन कर अपने भाई अली मोहम्मद को मौके पर बुला लिया। अली मोहम्मद के पास लाइसेंसी बंदूक है, जिसे लेकर वह पहुंचा और बात बढ़ने पर शिवशंकर पर फायर कर दिया। गोली के छर्रे युवक की पीठ में लगने से वह घायल हो गया। घटना के बाद हमलावर अपनी बाइक वहीं छोड़कर फरार हो गए। जिसे बाद में ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। उधर सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से बात की। बताया कि घायल को रेफर कर दिया है। जबकि दूसरा पक्ष फरार है। उन्होंने कयास लगाया कि यह रास्ते का विवाद या जमीन पर कब्जे का मामला हो सकता है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि मामले में अली मोहम्मद और शाह मोहम्मद के अलावा तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed