फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two policemen suspended, five line spot

Bhadohi News: दो पुलिसकर्मी निलंबित, पांच लाइन हाजिर

Sun, 28 May 2023 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two policemen suspended, five line spot
ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कई पुलिसकर्मियों पर शनिवार को कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित करते हुए पांच पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। जिसमें तीन पर विभागीय कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने चेताया कि कार्य में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था के बेहतर संचालन को लेकर एसपी डॉ. अनिल कुमार लगातार सख्त रुख बनाए हुए हैं। शनिवार को उन्होंने सुरियावां थाने के उपनिरीक्षक शमसाद खां के साथ ही सिपाही मनोहर कुमार के कार्य में शिथिलता पाए जाने पर निलंबित कर दिया। इसी तरह कार्य में लापरवाही बरतने वाले कोईरौना थाने में एसआई प्रवीण शेखर ओझा और हेड कांस्टेबल अक्षय लाल को लाइन हाजिर कर दिया। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने ज्ञानपुर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक राजकुमार यादव और दो हेड कांस्टेबल शंभूनाथ यादव और धर्मेंद्र कुमार राम को लाइन हाजिर करते हुए इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि ड्यूटी में शिथिलता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य में सुधार नहीं लाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed