फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two people including an unknown woman were killed after being cut off from the train

ट्रेन से कटकर अज्ञात महिला समेत दो लोगों की मौत

Fri, 08 Apr 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two people including an unknown woman were killed after being cut off from the train
उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे के अलग-अलग रेलखंड पर बृहस्पतिवार को ट्रेन से कटकर एक अज्ञात महिला और पोकई बिंद (25) निवासी रामकिशुनपुर-बसहीं की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने अज्ञात महिला के शव को शिनाख्त करने के लिए कोतवाली में रखवा दिया।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के जंघई-वाराणसी रेलखंड पर नेवादा-डुड़वा के पास 30 वर्षीय अज्ञात महिला ने डाउन काशी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस बीच पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने महिला के शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रभारी निरीक्षक भदोही गगनराज सिंह ने बताया कि महिला की शिनाख्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूसरी घटना पूर्वोत्तर रेलवे के माधोसिंह-हंडिया रेलखंड पर हुई। रामकिशुनपुर-बसहीं निवासी पोकई बिंद की माधोसिंह-हंडिया रेलखंड के पश्चिमी सीमा के पास अप सिंकदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। उप निरीक्षक कोइरौना महेंद्र पटेल ने कहा कि ट्रेन की चपेट में आए व्यक्ति की मौत होने के बाद उसके अंतिम संस्कार की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed