{"_id":"601eb56f99f2fc52d96ed22e","slug":"two-monkeys-died-of-air-gunfire-in-bhadohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के भदोही में मौज मस्ती में एयर गन से चली गोली से दो बंदरों की मौत, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के भदोही में मौज मस्ती में एयर गन से चली गोली से दो बंदरों की मौत, एक गिरफ्तार
Sat, 06 Feb 2021 11:38 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फत्तुपुर में शनिवार सुबह कालीन निर्यातक के बेटों की ओर से चलाई गईं गोलियों से दो बंदरों की मौत हो गई। एक बंदर के शव को ठिकाने लगाने का भी प्रयास किया गया, लेकिन मामला खुल गया। पुलिस ने दोनों पर मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
फत्तूपुर में ईस्टर्न कालीन निर्यातक कंपनी के मालिक अब्दुल कलाम अंसारी हैं। उनके दो बेटों ने शनिवार को एयर गन से गोलियां चलाईं, जो बंदरों को जा लगीं। इसमें बंदरों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि दो बंदरों की मौत की सूचना मिली थी। एक का शव मिला है। दूसरे का शव ढूंढा जा रहा है। बंदर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
सूचना पर वन विभाग भी हरकत में आ गया। प्रभागीय वनाधिकारी आलोक सक्सेना ने बताया कि निर्यातक के दोनों बेटों के खिलाफ तहरीर दी गई है। कोतवाली इंस्पेक्टर सीके पुरी ने बताया कि बुलंद अख्तर और मोहतसिम अंसारी के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9/51 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बुलंद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन