{"_id":"617bf4b1e6040042530a4f62","slug":"two-miscreants-of-atm-cutting-gang-arrested-in-bhadohi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भदोही में एटीएम काटने वाले गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, अवैध असलहा अौर उपकरण बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में एटीएम काटने वाले गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, अवैध असलहा अौर उपकरण बरामद
Fri, 29 Oct 2021 06:48 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 29 Oct 2021 06:48 PM IST
सार
17 अक्तूबर रात गोपीगंज-भदोही मार्ग पर कुछ बदमाश एक्सिस बैंक के एटीएम को काट रहे थे। गश्ती टीम को देखकर सभी उपकरण आदि छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। हालांकि उनका साथी भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
भदोही में एटीएम काटने वाले गैंग के गिरफ्तार बदमाश और जानकारी देते एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही में क्राइम ब्रांच और ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस को बृहस्पतिवार की रात बड़ी सफलता हाथ लगी। टीम ने सिंहपुर नहर पुलिया के पास से एटीएम काटने वाले गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से अवैध असलहा, कारतूस संग एटीएम काटने के उपकरण बरामद हुए। आरोपियों ने पूर्व की घटनाओं की बात स्वीकारी।
एसपी डॉ. अनिल कुमार ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में मीडिया को बताया कि 17 अक्तूबर रात 11.15 बजे गोपीगंज-भदोही मार्ग पर कुछ बदमाश एक्सिस बैंक के एटीएम को काट रहे थे। गश्ती टीम को देखकर सभी उपकरण आदि छोड़कर भाग गए।
क्राइम ब्रांच और ज्ञानपुर पुलिस ने इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर बृहस्पतिवार की रात एक बजे सिंहपुर नहर के पास से प्रदीप चौधरी निवासी गोपीपुर, नीतिश यादव निवासी गिरधरपुर को गिरफ्तार किया, हालांकि उनका साथी संजय चौधरी निवासी भावसिंहपुर भागने में सफल रहा।

Trending Videos
बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने 12 बोर का तमंचा, कारतूस, चार एटीएम कार्ड, एटीएम तोड़ने के उपकरण और एक बाइक बरामद हुई। पूछताछ में प्रदीप ने बताया कि हम तीन लोगों का गैंग है, जो दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने, एटीएम काटने तथा दूसरे का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाजी करते हैं।
बिहार से चोरी की बाइक लाकर ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। एसपी ने कहा कि तीसरे बदमाश को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी ने गिरफ्तारी टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।
बिहार से चोरी की बाइक लाकर ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। एसपी ने कहा कि तीसरे बदमाश को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी ने गिरफ्तारी टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।