फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two Kovid hospitals investigated

दो कोविड अस्पतालों की हुई जांच

Mon, 10 May 2021 06:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
Two Kovid hospitals investigated
ज्ञानपुर। डीएम आर्यका अखौरी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं उपायुक्त उद्योग बंधु ने सोमवार को निजी कोविड आनंद अस्पताल औराई, प्रतिमा अस्पताल भदोही पहुंच कर जांच की। इस दौरान जांच में आक्सीजन और दवाओं की पर्याप्त मात्रा, बेड की संख्या सही मिलने पर अधिकारियों ने संतोष जताया।
विज्ञापन

लेकिन दोनों अस्पतालों में उपलब्ध संसाधन, उनके रेट संबंधित डिस्प्ले बोर्ड न होने पर नाराजगी जताई। इस दौरान संचालकों पर सख्ती दिखाते हुए हिदायत भी दी कि पुन:होने वाली जांच तक कार्यप्रणाली में सुधार न आया तो कार्रवाई के लिए रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। जांच से अस्पतालों में तैनात कर्मचारियों में अफरातफरी का माहौल बना रहा। अभिलेखीय जांच में चार मरीज भर्ती मिले जिनसे पूछताछ भी की गई। पूछताछ के दौरान अस्पताल संचालकों के खासमखास लोगों ने रटारटाया जवाब देने पर अधिकारी अंदर की कमी को भांप लिया। मरीजों के अभिभावकों और महामारी का लक्षण मिलने वालों को आगाह किया कि शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन सात निजी अस्पताल, दो सरकारी अस्पतालों को कोविड का दर्जा देकर हर तरह के संसाधनों की उपलब्धता दी है।
विज्ञापन

अस्पतालों में आक्सीजन, दवा, बेड की कमी, इलाज के नाम पर अवैध वसूली, मरीजों को भर्ती न करने जैसे मामलों की शिकायत हेल्पलाइन नंबर 9473929842, 9452165940 पर देकर सहायता ली जा सकती है। जांच में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रि पाठी, उपायुक्त उद्योग बंधु हरेंद्र सिंह यादव, विनोद वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed