{"_id":"576b17d850ea0a4b27def5865d9a6388","slug":"two-killed-in-collision-of-car-pickup-fou-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-पिकअप की टक्कर में दो की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार-पिकअप की टक्कर में दो की मौत, चार घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Thu, 03 Dec 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
। पुलिस ने घायलों को गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद हालत चिंताजनक देखते हुए घायलों को वाराणसी रेफर कर दिया गया।
वाराणसी के रामनगर थानाक्षेत्र के गोलाघाट निवासी महेश विश्वकर्मा (50) अपनी पत्नी अनीता (45) और पुत्र दिव्यांशु (14) के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से इलाहाबाद से वाराणसी की ओर जा रहे थे। उनके साथ बेबी (24) पुत्री एसपी विश्वकर्मा भी थी। बताते हैं कि यह कुनबा दिल्ली से लौट रहा था।
रात्रि करीब 12 बजे वहिदानगर मोड़ के समीप चालक देवेंद्र प्रताप को झपकी आ गई और कार असंतुलित होकर डिवाइडर पार करती हुई उत्तरी लेन से दक्षिणी लेन पर चली गई।
विज्ञापन
इसी दौरान वाराणसी से इलाहाबाद की ओर कीटनाशक दवाएं लादकर जा रहे भार वाहन पिकअप से कार की जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहनों के परखचे उड़ गए और कार सवार महेश विश्वकर्मा और पिकअप चालक लखनऊ शहर के आशियाना क्षेत्र के रुचिखंड निवासी राधेश्याम शुक्ला (56) की मौके पर ही मौत हो गई।
साथ ही कार चालक समेत कुनबे के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने के बाद मौके पर ऊंज थाने की पुलिस पहुंच गई।
थानेदार विनोद कुमार दुबे ने घायलों को गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिकअप चालक के शव की पहचान काफी देर बाद उसके सगे-संबंधियों के आने के बाद हुई।